फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five players from Kashi won gold medal in basketball

Varanasi News: बास्केटबॉल में काशी के पांच खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 12 Feb 2024 03:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Five players from Kashi won gold medal in basketball
ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में काशी के पांच खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिसकी बदौलत यूपी टीम ने प्रतियोगिता जीत ली है। काशी के पांच खिलाड़ियों में कुशल सिंह, मोहम्मद कैफ, कुणाल सिंह, देवेश जायसवाल तथा रौनक सिंह ने राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में यूपी की टीम ने राजस्थान को 106/67 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुशल सिंह को राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का मोस्ट वैल्युएबल खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने बताया कि कुशल सिंह तथा मोहम्मद कैफ वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं जबकि कुणाल सिंह, देवेश जायसवाल और रौनक सिंह उदय प्रताप कॉलेज (साई हॉस्टल) के खिलाड़ी हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संघ के सचिव डॉ़ अशोक सिंह, उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह, कार्तिक राम, विभोर भृगुवंशी, प्रीति सिंह, विवेक श्रीवास्तव ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed