{"_id":"5ec293678ebc3e90b57ab3e7","slug":"five-new-corona-positive-patient-found-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से वाराणसी लौटे दो सगे भाइयों समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले, मरीजों का आंकड़ा 100 के पार, हॉट स्पॉट की संख्या 41 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से वाराणसी लौटे दो सगे भाइयों समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले, मरीजों का आंकड़ा 100 के पार, हॉट स्पॉट की संख्या 41 हुई
Mon, 18 May 2020 07:23 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 18 May 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
कोरोना का टेस्ट करते
- फोटो : pti
मुंबई से लौटे फूलपुर के दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों में सोमवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से चार युवक ट्रक से और एक कार से आया था। नए मरीज मिलने के बाद चार नए हॉट स्पॉट भी बनाए गए हैं। अब हॉट स्पॉट की संख्या 41 हो गई है।
मुंबई से आने वाले लोगों के कोरोना संक्रमित होने से जिले में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को मिले पांच नए मरीजों में मुंबई में काम करने वाले फूलपुर से 40 और 24 वर्षीय सगे भाइयों के साथ ही चिरईगांव का 35 वर्षीय, हरहुआ का 32 वर्षीय और चौबेपुर का 30 वर्षीय युवक शामिल है।
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि चार युवक ट्रक से आए थे, जबकि चौबेपुर निवासी युवक कार से वाराणसी आया। यहां सभी ने ईएसआई अस्पताल में जांच कराई थी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 101 हो गई है।
विज्ञापन
इसमें से 68 ठीक हुए हैं, जबकि चार की मौत हो चुकी है। अब 29 एक्टिव केस रह गए हैं। फूलपुर, चिरईगांव, माधोपुर और भरथरा को नया हॉट स्पॉट बनाया गया।