{"_id":"5914a8c94f1c1bb73785385a","slug":"five-minister-of-yogi-government-in-purvanchal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के पांच मंत्रियों ने लिया पूर्वांचल के विकास का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के पांच मंत्रियों ने लिया पूर्वांचल के विकास का जायजा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 12 May 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
योगी सरकार के पांच मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री, तीन जिलों के प्रभारी सहित पांच मंत्री गुरुवार को पूर्वांचल के दौरे पर थे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आजमगढ़, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बलिया और रीता बहुगुणा जोशी ने जौनपुर जिले में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
कहीं नाराजगी जताई तो कहीं अफसरों के पेच कसने में हिचक नहीं दिखाई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल के विकास के लिए सरकार पूर्वांचल विकास बोर्ड का गठन करेगी। डा. जोशी ने लापरवाही में विद्युत विभाग के एक्सईएन शाहगंज को निलंबित कर दिया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और खादी-रेशम मंत्री सत्यदेव पचौरी वाराणसी में थे।
उप मुख्यमंत्री व आजमगढ़ के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधूरे निर्माण कार्यों को जल्दी पूरा कराने और निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति करने ट्रांसफार्मर खराब होने पर गांव में 48 और शहरी क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर बदलने के साथ 15 जून तक हर हाल में सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
कहा लापरवाही किसी हाल में बर्दाश्त नहीं है। पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश अग्रिम पंक्ति का प्रदेश बनेगा। पूर्वांचल के विकास के लिए पूर्वांचल विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा।
जौनपुर की प्रभारी व प्रदेश की महिला, परिवार, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगणा जोशी ने समीक्षा बैठक में विभागों की शिथिलता और तैयारी से नहीं आने पर कड़ी नाराजगी जताई।
साथ ही अधिशासी अभियंता विद्युत शाहगंज को निलंबित करने का निर्देश दिया। कहा कि सारे विभागों ने सिर्फ कागजी आंकड़े तैयार किए हैं। टीबी अस्पताल में गंदगी और बदहाली के लिए सीएमओ को दोषी करार देते हुए बाहर की दवाएं लिखने पर डाक्टरों को फटकार लगाई।
पत्रकारों से कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से जिले में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। स्वच्छता अभियान में एनजीओ का सहयोग लिया जाएगा व ऐतिहासिक इमारतों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के उर्जा मंत्री व बलिया जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के हरहुआ में एक कार्यक्रम के दौरान डा. जोशी ने पत्रकारों के तीन तलाक से जुड़े सवाल पर कहा कि योगी सरकार इस मामले में पूरी तरह से मुसलिम महिलाओं के साथ है।
बलिया में प्रभारी व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान शिकायतें मिलने पर नाखुश दिखे। चिकित्सकों सहित स्टाफ को संवेदनशील बनने तथा सीएमएस को व्यवस्था सुधारने के लिए ताकीद करते हुए अगली बार के लिए चेतावनी भी दे डाली।
अफसरों संग बैठक में बिजली आपूर्ति रोस्टर से करने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। डीएम से इसकी मॉनिटरिंग के लिए एक अधिकारी को अलग से लगाने को कहा।
कानून व्यवस्था सुधारने की नसीहत देते हुए कहा कि माहौल ऐसा बने कि वर्दी को देख अपराधियों में खौफ पैदा हो। अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या यूपी की सीमा।

पर्यटक स्थलों पर हथकरघा उत्पादों के स्टॉल
खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम और निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि हथकरघा बुनकरों के लिए न्यूनतम मजदूरी निर्धारित करने के लिए अन्य प्रदेशों में लागू नीति के आधार पर प्रावधान बनाया जाएगा। प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों पर हथकरघा उत्पादों के स्टॉल आवंटित किए जाएंगे।
वाराणसी के केशरीपुर गांव में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोगों को न्याय दिलाना और प्रदेश का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। गरीबों और पिछड़ों के लिए बीपीएल कार्ड के नियमों में बदलाव किया जाएगा, ताकि जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके।
उधर, मिर्जापुर में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भटौली पुल का निरीक्षण किया। पुल निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।
कहा कि 30 जून तक हुए कार्य का वे दुबारा निरीक्षण करेंगी। उन्होंने नगर के लोंहदी रोड स्थित अखिल भारतीय नाई समाज के उत्सव गृह का भी शिलान्यास किया।