{"_id":"5f85d6148ebc3e9bd17d8e86","slug":"five-death-from-corona-in-purvanchal-289-new-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Varanasi: पूर्वांचल में कोरोना से पांच लोगों की मौत, आजमगढ़ डीएम सहित, वाराणसी और विंध्य मंडल में 292 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Varanasi: पूर्वांचल में कोरोना से पांच लोगों की मौत, आजमगढ़ डीएम सहित, वाराणसी और विंध्य मंडल में 292 नए मरीज
Wed, 14 Oct 2020 01:11 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के जिलाधिकारी राजेश कुमार रिपोर्ट देर रात कोरोना पॉजिटिव आई। इसके साथ ही पत्नी और दो बच्चे भी संक्रमित हुए हैं। वहीं, वाराणसी और विंध्य मंडल के जिलों में मंगलवार को कोरोना के 292 मरीज मिले, जबकि चंदौली में दो, वाराणसी, गाजीपुर और मिर्जापुर में एक-एक को मिलाकर पांच मरीजों की मौत हो गई। चंदौली में 24 नए संक्रमित मिले, जबकि कोरोना से पीड़ित दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
वाराणसी में मंगलवार को कोरोना के 115 नए मरीज सामने आए, जबकि एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। गाजीपुर में डॉक्टर समेत 21 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके अलावा कोरोना संक्रमित एक की मौत हो गई। मिर्जापुर में 17 पॉजिटिव केस सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
आजमगढ़ में 33 और बलिया में 23 नए संक्रमित मिले। सोनभद्र में जिले में पांच महिलाओं समेत 27 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मऊ में 17 मरीज मिले। इसमें एक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। भदोही में 12 नए संक्रमित मिले।
विज्ञापन