पांच दिन पहले परिवार पर चाकुओं से हुए हमले पर पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, बेटे ने रची थी हत्या की साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में चील्ह थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले हुई महिला की हत्या में पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि महिला के बेटे ने ही उसका कत्ल किया था। उसने नौकरी और फंड के लालच में साजिश रची थी।
पुलिस के अनुसार, चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा गांव में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर मृतक आश्रित से नौकरी और फंड के लालच में साजिश रची थी। आरोपी बेटे ने ही चाकुओं से पिता पर हमला किया था। पिता को बचाने के चक्कर मे मां की मौत हो गई थी और बुआ गंभीर रूप से घायल हुई थी।
पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही घायल होने का नाटक कर पुलिस को तहरीर भी दी थी। पिता और बुआ का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी ने सुनाई थी ये स्क्रिप्ट :
मुजेहरा गांव निवासी भगौती प्रसाद नगर पालिका परिषद जलकल डिग्गी में ऑपरेटर हैं। परिवार में पत्नी सुशीला देवी(55), दिव्यांग बहन उर्मिला देवी(50), बेटा संदी कुमार(35), बहू तन्नू और दो छोटे छोटे पोते साथ रहते हैं। बीते 14 जुलाई की रात घर में घुसे बदमाशों ने सुशीला पर हमला कर दिया।
शोर सुनकर बीच बचाव में आए भगौती प्रसाद, उर्मिला पर भी बदमाशों ने हमला किया। जब संदीप पहुंचा तो बदमाश फरार हो गए। शोर शराब होने पर आसपास के लोग जुटे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन सुशीला देवी को डॉक्टरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भगौती प्रसाद और उर्मिला को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पर शुरू से ही संदेह था। उसे हिरासत में लेकर जम कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।