फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five-day workshop for the empowerment of visually impaired students begins

Varanasi News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के सशक्तीकरण के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू

Tue, 27 Oct 2026 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Five-day workshop for the empowerment of visually impaired students begins
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के कमच्छा परिसर में सोमवार को दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए ब्रेल पठन-लेखन तथा दिशा पहचान और आवागमन कौशल पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक कौशल सिखाकर आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के समेकित शिक्षक शिक्षा केंद्र के निदेशक प्रो. पीएन सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के संयुक्त कुलसचिव प्रो. संजय कुमार और अध्यक्ष शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सुनील कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत आयुष कुमार और उनकी टीम की ओर से विश्वविद्यालय के कुलगीत से हुई। स्वागत भाषण प्रो. योगेंद्र पांडेय ने दिया। डॉ. श्रुति पांडेय और डॉ. विनीता ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला के विषय और उद्देश्यों की जानकारी डॉ. किशोर एच. माने ने दी। विशिष्ट अतिथि ने क्षेत्र में विद्यार्थियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बताया कि विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में ब्रेल लिपि की पर्याप्त अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के प्रयास भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के समेकित शिक्षक शिक्षा केंद्र के निदेशक प्रो. पीएन सिंह ने विद्यार्थियों के विकास में मानव संसाधन और आधारभूत सुविधाओं के महत्व पर जोर दिया। प्रो. सुनील कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए पूर्व विद्यार्थियों का मजबूत नेटवर्क बनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि पूर्व विद्यार्थियों का सशक्त समूह वर्तमान विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने और उनकी शैक्षिक एवं व्यावसायिक प्रगति में सहयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed