फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five closed schools in the city area will be rejuvenated, classes were not running due to lack of teachers.

Varanasi News: नगर क्षेत्र के 5 बंद स्कूल होंगे गुलजार, शिक्षकों के न होने से नहीं चल पा रही थीं कक्षाएं

Tue, 06 Jan 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Five closed schools in the city area will be rejuvenated, classes were not running due to lack of teachers.
शहरी क्षेत्र में समायोजन के बाद शिक्षकों की बढ़ी संख्या, 75 विद्यालयों में समायोजित किए गए 140 शिक्षक
विज्ञापन

वाराणसी। नगरीय सीमा के विस्तारीकरण के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शहर के 75 विद्यालयों के 140 शिक्षकों का समायोजन किया गया है। इसका लाभ यह है कि जिले में जो प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों की कमी के कारण बंद हो गए थे, वे अब फिर से गुलजार हों जाएंगे। इनके अलावा 27 वो विद्यालय जहां सिर्फ एक शिक्षक थे, वहां भी अब संख्या बढ़ गई है। बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार शहर में शिक्षकों का समायोजन किया गया है। शहर के 75 विद्यालयों में 140 शिक्षक समायोजित किए गए हैं। बताया कि लंबे समय से शिक्षकों की कमी थी। बीएसए ने बताया कि बीते वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में समीक्षा के दौरान शिक्षकों की कमी पर चिंता जताई थी। इसके बाद उन्होंने पूरे प्रदेश में शिक्षकों के समायोजन का आदेश जारी किया। समायोजन के कारण जिले में स्थित कंपोजिट विद्यालय जैतपुरा, प्राथमिक विद्यालय भगतपुर, प्राथमिक विद्यालय नवापुरा, प्राथमिक विद्यालय राजा दरवाजा और प्राथमिक विद्यालय सिकरौल शून्य शिक्षकों वाले विद्यालय थे जहां अब शिक्षक मौजूद होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed