फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   First of all, B.Ed students will get degrees immediately

सबसे पहले बीएड छात्रों को हाथोंहाथ मिलेंगी उपाधियां

Sat, 29 Jan 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
First of all, B.Ed students will get degrees immediately
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों को अब डिग्री के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कुलाधिपति की मंशा को ध्यान में रख विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब छात्रों को हाथों-हाथ डिग्री बांटने की तैयारी कर ली है। चरणबद्ध तरीके से छात्रों को डिग्री का वितरण किया जाएगा। उच्च शिक्षा सचिव ने भी कुलपतियों के साथ हुई वर्चुअल मीटिंग में इस मुद्दे को प्रमुखता से निपटाने का निर्देश दिया है। काशी विद्यापीठ में वर्तमान समय में दस साल की साढ़े छह लाख डिग्रियां लंबित हैं। प्रशासन ने डिग्रियों की पेंडेंसी कम करने के लिए चार-चार साल की डिग्रियों को छात्रों को हाथों-हाथ देने की तैयारी की है। पहले चरण में बीएड के छात्रों को डिग्री का वितरण किया जाएगा। इसके लिए जिले में भी केंद्र बनाकर डिग्रियां वितरित की जाएंगी। मौके पर ही छात्र उपाधि शुल्क जमा कर अपनी डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। दूसरे चरण में बीएससी की डिग्रियां वितरित की जाएंगी। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने बताया कि बीएड की डिग्रियां तैयार हो चुकी हैं। विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में कैंप लगाकर बीएड की डिग्रियों के वितरण से उपाधि बांटने का काम शुरू होगा। छात्र ऑनलाइन फीस जमा कर उपाधि ले सकेंगे। राजभवन का भी निर्देश है कि पहले चार साल की डिग्रियों की पेंडेंसी समाप्त की जाएं। दिसंबर तक उपाधि वितरण का काम पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed