{"_id":"632b40a9a803184ee939c396","slug":"first-international-cricket-match-of-divyang-in-india-indian-team-vs-bangladesh-in-iit-bhu-ground","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIT BHU में मुकाबला: भारत में दिव्यांगजनों का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच, बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT BHU में मुकाबला: भारत में दिव्यांगजनों का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच, बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय टीम
Wed, 21 Sep 2022 10:22 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:22 PM IST
सार
आईआईटी बीएचयू के खेल मैदान में भारत और बांग्लादेश के बीच देश का पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट मैच 24 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट की ट्रॉफी का अनावरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेवा पखवाड़ा के तहत अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट मैच की ट्रॉफी का बुधवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय(बीएचयू) में अनावरण किया गया। ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 24 सितंबर को आईआईटी बीएचयू के खेल मैदान में भारत और बांग्लादेश के बीच देश का पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट मैच होगा।
विज्ञापन
मैत्री कप में हिस्सा लेने बांग्लादेश की टीम 23 सितंबर को बनारस आएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने बताया कि 20 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन हो चुका है। एसोसिएशन के महासचिव डॉ. संजय चौरसिया ने बताया कि भारत में दिव्यांगजनों का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है।
विज्ञापन
पांच वर्षों से काशी में राष्ट्रीय स्तर के मैच हो रहे थे। इस मैच से दिव्यांग खिलाड़ियों में आत्मविश्वास पैदा होगा। वहीं, दोनों देशों के रिश्ते भी मजबूत होंगे। ट्राफी अनावरण के दौरान डॉ. तुलसीदास, डॉ. नीरज खन्ना, आशुतोष प्रजापति उपस्थित थे।
विज्ञापन