फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   First five lakh rupees forcibly collected, then sought 50 million punk tax

पहले पांच लाख रुपये जबरन वसूला, फिर व्यापारी से की ऐसी मांग की उड़ गए होश

Fri, 06 Mar 2020 01:16 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 06 Mar 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
First five lakh rupees forcibly collected, then sought 50 million punk tax
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला

कारोबारी से पांच लाख रुपये की जबरन वसूली करके वाराणसी के फूलपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर ने उससे 50 लाख का गुंडा टैक्स मांगा। जिसे न मिलने पर हिस्ट्रीशीटर ने कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को कारोबारी की तहरीर के आधार पर शिवपुर थाने में फूलपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर सुजीत सिंह बेलवा, उसके सहयोगी जनार्दन सिंह उर्फ टुन्ना और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 

रोहनिया थाना के गोविंदपुर निवासी प्रशांत सिंह ने बताया कि वह ईंट भट्ठा संचालित करने के साथ ही जमीन की खरीद-फरोख्त करता है। उनके क्षेत्र के जनार्दन के यहां सुजीत का आना-जाना है। पिछले वर्ष सुजीत ने उन्हें कहा कि व्यवसाय करना है तो उसे गुंडा टैक्स देना होगा। काफी दबाव बनाने पर उन्होंने नवंबर 2019 में दो बार में पांच लाख पांच हजार रुपये सुजीत के खाते में जमा किया। अब सुजीत का कहना है कि 50 लाख रुपये गुंडा टैक्स के तौर पर दो। नहीं तो कहीं भी गोली मार देंगे।

विज्ञापन

 

प्रशांत के अनुसार, उन्होंने सुजीत के सारे मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिए तो जनार्दन ने उन्हें फोन धमकाया। बुधवार की सुबह वह दानियालपुर स्थित अपनी साइट पर थे। तभी बाइक से दो युवक आए। बोले कि सुजीत से बात करो। सुजीत ने कहा कि आज प्रयागराज जा रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे लौटने से पहले रुपये जनार्दन के घर पहुंचा देना। नहीं तो गोली खाने के लिए तैयार रहना। वह और परिजन भयभीत हैं। शिवपुर थानाध्यक्ष नागेश सिंह ने बताया कि जिन मोबाइल नंबर से कारोबारी को धमकी दी गई है, सर्विलांस की मदद से उनकी पड़ताल कराई जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed