फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   First All India Official Language Conference to be held in Varanasi

वाराणसी में होगा पहला अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन

Fri, 12 Nov 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
First All India Official Language Conference to be held in Varanasi
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गृह मंत्रालय का राजभाषा विभाग वाराणसी में 13 नवंबर को पहला अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन आयोजित कर रहा है। हस्तकला संकुल में होने वाले दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इसमें हिंदी से जुड़े देश भर के कई विद्वानों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

राजभाषा विभाग अपने संवैधानिक दायित्वों के तहत होने वाले सम्मेलन में हिंदी की भूमिका पर चर्चा करेगा। इसमें गृह मंत्री के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी, नित्यानंद राय, निशित प्रमाणिक और संसद की समिति के कई सदस्य शामिल होंगे। मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, कुलपति प्रोफेसर राममोहन पाठक मौजूद रहेंगे। पहले दिन 6 सत्र एवं दूसरे दिन दो सत्रों में स्वतंत्रता संग्राम में हिंदी की भूमिका स्वतंत्रता सेनानियों के बीच हिंदी सेनानियों के बीच हिंदी, विदेशों में हिंदी का महत्व सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed