फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   firing on salesman at varanasi

बनारस में भांग ठेके के सेल्समैन को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी

Mon, 24 Sep 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 24 Sep 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
firing on salesman at varanasi
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में भगतुआ चौराहा से चंद कदम की दूरी पर रविवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने सरसौल निवासी किसान और भांग ठेके के सेल्समैन उदयनाथ मिश्रा (65) की पीठ पर गोली मार दी। गोली लगने से घायल उदय को आननफानन में दीनदयाल अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वारदात का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ठेके पर किसी से हुई कहासुनी और जमीन विवाद की रंजिश को वारदात की वजह मान कर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


चौबेपुर थाना अंतर्गत भगतुआ चौराहा पर स्थित भांग के ठेके पर उदयनाथ सेल्समैन के तौर पर काम करते हैं। घायल उदयनाथ को दीनदयाल अस्पताल लेकर पहुंचे उनके बेटे परमानंद मिश्रा ने बताया कि रात पौने नौ बजे के लगभग ठेका बंद कर उसके पिता पैदल ही घर के लिए निकले थे।
विज्ञापन


भगतुआ चौराहा से लगभग पांच सौ मीटर दूर बलुआ मार्ग की ओर बढ़ने पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उदयनाथ की पीठ पर बाएं तरफ गोली मारी जो आरपार हो गई। परमानंद ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भाग कर मौके पर आए और परिवार को सूचना दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष चौबेपुर ने बताया कि वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। उदयनाथ को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत सामान्य होने पर और परिजनों से इस संबंध में पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं ने लाठी-डंडे से लैस होकर शराब भट्ठे पर बोला धावा

firing on salesman at varanasi
बड़ागांव थाना अंतर्गत पुआरी खुर्द (सेमरी) स्थित ईंट भट्ठे पर शराब निर्माण और बिक्री से आजिज आकर रविवार को गांव की दर्जनों महिलाओं ने लाठी-डंडा लेकर धावा बोला। इस दौरान महिलाओं ने सैकड़ों लीटर लहन और शराब को नष्ट कर दिया। महिलाओं का गुस्सा देख भट्ठे का मालिक, मुंशी, मजदूर और अन्य लोग मौके से भाग निकले।

पुआरी खुर्द (सेमरी) स्थित ईंट भट्ठे पर पहुंची महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण उनका जीना मुहाल हो गया है। शराब पीने के कारण पुरुष घर के सामान बेचने से भी बाज नहीं आते हैं और विरोध करने पर मारपीट करते हैं। सूचना पाकर थानाध्यक्ष बड़ागांव मौके पर पहुंचे और शराब बनाने के उपकरणों को जब्त करा कर भट्ठियां तुड़वाईं। इस दौरान महिलाओं ने बड़ागांव पुलिस को भी कटघरे में भी खड़ा किया। महिलाओं का गुस्सा देख पुलिसकर्मी भी कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed