फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing on agent in Purvanchal biggest fruit market pahadia varanasi narrowly saved his life

Varanasi: पूर्वांचल की सबसे बड़ी फल मंडी में आढ़ती पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, साथियों ने किया थाने का घेराव

Thu, 02 Mar 2023 08:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Mar 2023 08:08 PM IST
सार

पूर्वांचल की सबसे बड़ी फल मंडी वाराणसी के पहड़िया मंडी में गुरुवार को एक आढ़ती पर फायरिंग की गई। गोली मिस होने से आढ़ती की जान बाल-बाल बची। घटना से नाराज आढ़ती के साथियों ने लालपुर-पांडेयपुर थाने का घेराव कर दिया। 

विज्ञापन
Firing on agent in Purvanchal biggest fruit market pahadia varanasi narrowly saved his life
पहड़िया मंडी के बाहर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल की सबसे बड़ी फल मंडी वाराणसी के पहड़िया मंडी में गुरुवार को एक आढ़ती पर फायरिंग की गई। संयोग अच्छा था कि फायर मिस हो गया और आढ़ती बाल-बाल बच गया। घटना से नाराज आढ़तियों ने मंडी के दोनों गेट बंद कर लालपुर पांडेयपुर थाने का घेराव कर दिया। लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी के जवाब से असंतुष्ट आढ़तियों ने मंडी के सामने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


हत्या का प्रयास करने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस अफसरों ने सभी को प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लगभग आधा घंटे बाद सभी शांत हुए। घटना के संबंध में लालपुर पांडेयपुर थाने में डाभ के थोक व्यापारी अजित राय और मंडी के कर्मचारी पारस यादव के साथ ही अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 ट्रक को आगे बढ़ाने को लेकर हुआ था विवाद

पहड़िया मंडी में दौलतपुर निवासी बबलू सोनकर की फल की आढ़त है। गाजीपुर का मूल निवासी और श्रीनगर कॉलोनी में रहने वाला अजित राय मंडी में डाभ का थोक व्यापार करता है। गुरुवार को अजित का डाभ लेकर ट्रक आया था। ट्रक बबलू सोनकर की आढ़त के सामने था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Firing on agent in Purvanchal biggest fruit market pahadia varanasi narrowly saved his life
सीसी कैमरे में कैद हुआ हमलावर - फोटो : अमर उजाला
इस पर एतराज जताते हुए बबलू ने ट्रक को आगे बढ़ाने के लिए कहा और अपनी आढ़त के सामने से हटवा दिया। ट्रक हटाने की बात पर ड्राइवर और खलासी ने बबलू से कहासुनी की, लेकिन उसने उनकी नहीं सुनी। ट्रक के ड्राइवर ने इसकी सूचना अजित राय को दी तो कुछ ही देरी में वह मंडी पहुंचा।

बबलू सोनकर के अनुसार, अजित राय अपने चार-पांच साथियों के साथ आया और उसे देखते ही जातिसूचक गाली देने लगा। इसके साथ ही उसने पिस्टल निकाल कर तीन बार फायरिंग की, लेकिन फायर मिस हो गया और वह बाल-बाल बच गया। अजित राय से डर कर वह शोर मचाते हुए भागा तो अन्य आढ़ती इकट्ठा होे गए। इस पर अजित राय व उसके साथी पैदल ही भाग निकले। इस संबंध में लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी। 

थाना चंद कदम भी दूर नहीं, लेकिन पुलिस का डर नहीं

हंगामे और प्रदर्शन में शामिल आढ़तियों का कहना था कि लालपुर पांडेयपुर थाना पहड़िया मंडी से ही सटा हुआ ही नहीं है, बल्कि मंडी परिसर में ही है। इसके बावजूद दिनदहाड़े मंडी में आढ़ती की हत्या का प्रयास किया गया। ऐसा लग रहा है कि जैसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में पुलिस का डर ही नहीं रह गया है। सभी आढ़तियों ने कहा कि 24 घंटे के अंदर हत्या का प्रयास करने वाले गिरफ्तार नहीं होंगे तो हम कारोबार बंद कर बेमियादी धरना शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed