{"_id":"5e2d49968ebc3e4b1e549a92","slug":"firing-in-azamgarh-for-buying-fish","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली खरीदने के दौरान शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि चल गई गोली, फिर....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली खरीदने के दौरान शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि चल गई गोली, फिर....
Sun, 26 Jan 2020 01:44 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले अहरौला थाना क्षेत्र के लेदौरा गांव में मछली खरीदने गए बनकर गांव निवासी शेर बहादुर सिंह(32) पुत्र रामकुमार सिंह का मछली पकड़ने वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हालांकि उस समय तो अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन विवाद की चिंगारी दूसरे पक्ष के लोगों के दिलों में धधक रही थी और शनिवार रात में मछली पकड़ने वाले कुछ लोग गिरोह में शेर बहादुर के घर पर पहुंचे और दोनों ओर से कहासुनी हुई।
विज्ञापन
जिसके बाद एक व्यक्ति ने शेर बहादुर सिंह पर गोली चला दी, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। गोली चलने से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अहरौला मदनचंद पटेल ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष अहरौला मदनचंद पटेल ने बताया मछली के लेने देने के मामले को लेकर विवाद हुआ है। शनिवार शाम को भी विवाद हुआ था। जिस पर मनबढ़ घर पर पहुंचकर कहासुनी के बाद फायरिंग कर दिए। उसमें शेर बहादुर सिंह बाल-बाल बच गए हैं। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन