{"_id":"5c487895bdec22130951fe66","slug":"firing-during-panchayat-in-azamgarh-two-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुराने विवाद को खत्म करने के लिए बुलाई गई पंचायत में मारी गोली, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने विवाद को खत्म करने के लिए बुलाई गई पंचायत में मारी गोली, दो घायल
Thu, 24 Jan 2019 11:12 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: shashikant misra
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ जिले में पुराना विवाद खत्म करने के लिए बुलाई गई पंचायत में बातचीत के दौरान मनबढ़ ने दूसरे पक्ष के युवक और किशोर को गोली मार दी। युवक के पैर और किशोर के पेट में गोली लगने से दोनों घायल हो गए।
युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। जबकि किशोर की गंभीर हालत में वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में देर शाम तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी गांव निवासी अंश वाराणसी में रहकर कोचिंग करता है। प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए तीन दिन पूर्व वाराणसी से घर आया था। अंश के रिश्ते में दादा लगने वाले प्रेमनरायन सिंह उर्फ पुजारी ने बताया कि अंश की क्षेत्र के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चलती है।
विज्ञापन
जिसको लेकर पूर्व में भी कई बार मारपीट हुई। जिसके चलते उसके परिवार के लोग उसे वाराणसी में रहकर कोचिंग करा रहे थे। बुधवार को अंश के विरोधी लड़के उसके यहां पहुंचे और पुराने मामले में सुलह-समझौता के लिए आईटीआई मैदान में पंचायत बुलाई। जिमसें दोनों तरफ के लोग मौजूद थे।
इनके बीच आपस में बातचीत चल ही रही थी कि किसी ने गोली चला दी। जो अंश (17) के पेट में और हिमांशू (25) के दाहिने पैर में जा लगी। गोली लगने से यह दोनों घायल हो गए। जबकि घटना को अंजाम देकर आरोपी पक्ष फरार हो गया।

मामले की जांच कर रही पुलिस
बातचीत करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराई। हालत गंभीर देख डाक्टर ने अंश को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जबकि हिमांशू का यहीं पर इलाज चल रहा।
एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि आपसी विवाद के चलते इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।