फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firecrackers available in Varanasi Shops have been granted permission at 32 locations

वाराणसी में यहां मिलेंगे पटाखे: 32 स्थान पर दुकानों को मिली अनुमति, 18 से 20 अक्तूबर तक लगेंगी दुकानें

Thu, 16 Oct 2025 06:19 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Oct 2025 06:19 AM IST
सार

Diwali 2025: वाराणसी के 32 स्थानों पर पटाखे की दुकानें लगेंगी। प्रशासन ने यहां पर सुरक्षा के सभी इंतजाम कर दिए हैं। इसके साथ ही सड़कों और गलियों में आतिशबाजी पर भी निगरानी रखी जाएगी।

विज्ञापन
Firecrackers available in Varanasi Shops have been granted permission at 32 locations
पटाखे की दुकान पर लगी भीड़। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Varanasi News: धनतेरस और दीपावली पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां फायर स्टेशनों के बजाय प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगी। ताकि शहर में आकस्मिक घटना को तत्काल नियंत्रित किया जा सके। इसके अलावा, पटाखों की बिक्री के लिए चिह्नित 32 स्थानों पर कुल 461 दुकान फाइनल हुई है। बाकी 72 आवेदनों पर अनुमति के लिए नियमानुसार कार्यवाही चल रही है। 18 से 20 अक्तूबर तक तीन दिनों के लिए अस्थायी दुकानें लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि दीपावली के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर 12 प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां एक्सपर्ट फायर फाइटर्स के साथ 24 घंटे तैनात रहेंगी। धनतेरस, दीपावली पर ये गाड़ियां फायर स्टेशनों से बाहर निकलकर शहर के गोदौलिया, दशाश्वमेध, भेलूपुर, लंका, शिवपुर, सिगरा, चौक, रामनगर, भिखारीपुर, मच्छोदरी पार्क, नाटी इमली भरत मिलाप मैदान समेत अन्य व्यस्त क्षेत्रों में खड़ी रहेगी।

विज्ञापन

अस्थायी आतिशबाजी की बिक्री के लिए चिह्नित स्थल
आवास विकास काॅलोनी का मैदान लालपुर, मुड़कट्टा बाबा मैदान लालपुर, मिनी स्टेडियम का मैदान शिवपुर और चौबेपुर के रामलीला मैदान व लंका के स्वयंवर वाटिका में दुकानें लगेंगी। इसी तरह बेनिया बाग का मैदान, चौक और मच्छोदरी पार्क आदमपुर, क्वींस काॅलेज का मैदान चेतगंज, आशापुर प्राइमरी स्कूल का मैदान सारनाथ और राधा मोहन का लॉन लालपुर व कटिंग स्कूल का मैदान कैंट में दुकानें लगाई जाएंगी। 

छोटी कटिंग मेमोरियल का मैदान कैंट और रामलीला का मैदान रोहनिया और राजा साहब का बगीचा राजातालाब, कबीर नगर पार्क भेलूपुर, बृज इन्क्लेव भेलूपुर, शहनाई पैलेस रामनगर व मंडुवाडीह में सुरेन्द्र बहादुर सिंह व दिनेश सिंह की खाली जमीन पर दुकानें लगाई जाएंगी। 

सुरक्षा के रहेंगे इंतजाम

सिगरा में पाणी ग्रहण लॉन, राम कृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिगरा और अखरी बाईपास चितईपुर व सारनाथ के अकथा और भेलूपुर चेतसिंह किला और नाटी इमली भरत मिलाप का मैदान चेतगंज में दुकानें लगेंगी। इसके अलावा पिंडरा के खुले मैदान फूलपुर, घमहापुर के खुले मैदान फूलपुर व बसनी के खुले मैदान-बड़ागांव और शिव सरोवर मंदिर बसनी बाजार बड़ागांव व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर में दुकानें लगवाई जाएंगी। इसी तरह दुर्गा मंदिर के खुले मैदान चोलापुर और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय चेतगंज में दुकान लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed