फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire still smoldering in fan warehouse after 48 hours; beams have sagged.

Varanasi News: पंखा गोदाम में 48 घंटे बाद भी आग सुलग रही, बीम झुकी

Thu, 01 Oct 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fire still smoldering in fan warehouse after 48 hours; beams have sagged.
रवि फेन के गोदाम में बुधवार मंगलवार की रात फिर अग सुलग गई । दमकल की गाड़ियों ने जल्द आग पर काबू
विज्ञापन

पंखा फैक्टरी में दोबारा भड़की आग को फायर ब्रिगेड ने बुझाया
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मुढै़ला तिराहे पर पंखा फैक्टरी में लगी भीषण आग 48 घंटे बाद भी पूरी तरह से शांत नहीं हो सकी है। बुधवार तड़के मलबे के नीचे दबी चिंगारियां एक बार फिर शोला बनकर भड़क उठीं। इससे मोहल्ले में लोग एक बार फिर परेशान हो गए। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के पीछे के असली कारणों का रहस्य अब भी बरकरार है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गोदाम में पंखा बनाने और फिनिशिंग में इस्तेमाल होने वाले ज्वलनशील साल्वेंट (रसायन) भारी मात्रा में रखे हैं। जब-जब मलबे के नीचे हवा का संपर्क इन साल्वेंट से होता है, आग की चिंगारियां दोबारा सुलग उठती हैं। लगातार दो दिनों तक अत्यधिक तापमान की वजह से इमारत की संरचना बुरी तरह प्रभावित हुई है। भवन की मुख्य बीम अत्यधिक गर्मी के कारण झुक गई है। इससे पूरी बिल्डिंग के ढहने का खतरा मंडरा रहा है। इसी जोखिम के चलते दमकलकर्मी बेसमेंट में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। बेसमेंट में प्रवेश न कर पाने के कारण अंदर की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। इससे कूलिंग ऑपरेशन में भारी अड़चन आ रही है। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां और जवान मौके पर पानी की बौछारों से मलबे को ठंडा करने का प्रयास कर रहे हैं। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, जब तक बेसमेंट में प्रवेश कर पूरी तरह से सर्च ऑपरेशन नहीं चला लिया जाता, तब तक आग पूरी तरह बुझना मुश्किल है। आग की वजह शॉर्ट सर्किट है या कोई अन्य लापरवाही, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। मंडुवाडीह थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि दोबारा आग सुलग उठी थी, जिसे फायर ब्रिगेड ने काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article