Fire In varanasi: होटल के चिमनी में शार्ट सर्किट से लगी आग, दमकल कर्मियों ने ऐसे पाया आग पर काबू
दशाश्वमेध एसीपी अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि हल्की से आग लगी थी, जिसे पुलिसकर्मियों ने त्वरित आग पर काबू पाया। होटल के किचन की चिमनी में लगे मोटर में शार्ट सर्किट हुआ था, इस कारण अगलगी की घटना हुई।
विस्तार
वाराणसी के गोदौलिया चौराहे स्थित होटल गंगेज ग्रैंड के किचन चिमनी में रविवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। दशाश्वमेध पुलिस और फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। चिमनी के अंदर एग्जास्ट मोटर में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। समय रहते उसे होटल प्रबंधक के कर्मियों और पुलिस की सूझबूझ से आग को विकराल नहीं होने दिया गया।
चौराहे पर स्थित होटल की चिमनी से धुआं उठता देख आसपास के लोग चीखने चिल्लाने लगे। इस बीच पिकेट पर तैनात फोर्स की सूचना पर दशाश्वमेध, चौक और लक्सा थाने की फोर्स भी पहुंच गई। फायरब्रिगेड को सूचना देते हुए पुलिस कर्मी आग को काबू पाने में जुटे।
होटल में मौजूद फायर उपकरण के जरिए आग को बुझाया गया। इस दौरान होटल की बिजली आदि को कटवाया गया। दशाश्वमेध एसीपी अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि किचन की चिमनी में लगा मोटर शार्ट किया था और उसी से आग पकड़ ली थी। जिसे पुलिसकर्मियों ने तुरंत काबू में कर लिया। चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा, दशाश्वमेध थाना प्रभारी अजय मिश्रा और लक्सा थानाध्यक्ष अनिल साहू भी मौके पर पहुंच गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.