{"_id":"d662201cb384e0416be89f5da74b97e8","slug":"fire-in-store-room-50-lakh-goods-of-ash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर रूम में आग से 50 लाख का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोर रूम में आग से 50 लाख का सामान राख
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 12 Sep 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
रिंग रोड बना रही कंपनी एपको इन्फ्र ाटेक के उदयपुर स्थित प्लांट के स्टोर रूम में शुक्रवार को दिन में 11.30 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुएं का गुबार उठता देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। प्लांट में मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पूरे प्लांट को खाली करा दिया गया। सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई। हादसे की वजह से वाराणसी-आजमगढ़ रोड पर यातायात करीब घंटे भर तक बाधित रहा।
कछवां रोड से बड़ागांव, बाबतपुर, हरहुआ, संदहा से अलीनगर तक रिंग रोड का निर्माण चल रहा है। इस परियोजना पर 423 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 सितंबर को डीरेका मैदान पर रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास करेंगे। रोड बनाने का काम लखनऊ की एपको इंफ्र ाटेक कंपनी को दिया गया है। कंपनी ने चंदापुर में करीब 12 बीघे में प्लांट बनाया है। शुक्रवार को दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे प्लांट के स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। ज्वलनशील पदार्थ रखे होने से आग ने कुछ ही देर में
विकराल रूप धारण कर लिया। अफरातफरी के बच प्लांट में काम करने वाले लोग बाहर भागे। लोग भागकर वाराणसी-आजमगढ़ रोड पर पहुंच गए। करीब घंटे भर तक यह मार्ग बाधित रहा। सूचना के करीब घंटे भर बाद अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। इस बीच कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी राजेश पांडेय ने बताया कि टायर, मोबिल समेत करीब 50 लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। कंप्यूटर सहित महत्वपूर्ण कागजात भी जल गए हैं।