{"_id":"5f34d0a494ea7051984dc1a1","slug":"fire-in-sbi-branch-burning-electronic-equipment-and-furniture-jaunpur-city-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में एसबीआई शाखा में लगी आग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्नीचर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में एसबीआई शाखा में लगी आग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्नीचर जले
Thu, 13 Aug 2020 11:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
बैंक में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शहर के सुतहट्टी मोहल्ले में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में गुरुवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक के अंदर से तेज धुंआ निकलने पर आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड के दो वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से बैंक के फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य सामान जल गए हैं। बैंक कर्मचारी इसका विवरण तैयार करने में लगे हैं।
विज्ञापन
शहर के मध्य सुतहट्टी मोहल्ले में एसबीआई की शाखा है। इसी भवन के ऊपरी तल पर शाखा प्रबंधक का आवास है। बुधवार की सुबह करीब 6 बजे आसपास के लोगों ने बैंक के अंदर से तेज धुआं निकलता देखा। शोर मचाते हुए प्रबंधक को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक ने मेन स्विच से आपूर्ति बंद करते हुए पुलिस और फायर बिग्रेड को जानकारी दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से बैंक के अधिकांश फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले गए हैं। स्ट्रांग रूम तक पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई थी