{"_id":"5c447138bdec220bb35c2521","slug":"fire-in-pavan-express-wheel-at-ghazipur-city-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में पवन एक्सप्रेस के पहियों में उठी आग की लपटें, मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में पवन एक्सप्रेस के पहियों में उठी आग की लपटें, मचा हड़कंप
Mon, 21 Jan 2019 10:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस को जाने वाली 11062 पवन एक्सप्रेस की एसी बोगी से शनिवार की देर रात अचानक आग की लपटें उठने लगीं। इसे देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने चेन पुलिंग कर गाड़ी को रुकवा दिया। आपातकालीन नंबरों पर सूचना दी गई। मौके पर अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए तथा आग पर काबू पाया।
आग का कारण ब्रेक बाइंडिग बताया जा रहा है। ट्रेन को काशन के माध्यम से नंदगंज स्टेशन लाया गया। वहां पूरी तरह से जांच कर करीब डेढ़ घंटे बाद गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस को आंकुसपुर में खड़ा करा दिया गया था। घटना गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से आगे आंकुसपुर स्टेशन के पास हुई।
बीती रात मुंबई जा रही पवन एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से करीब छह किलोमीटर आगे आंकुसपुर के गेट नंबर 16 के पास पहुंची थी कि अचानक थर्ड एसी बोगी के पहिए से आग की लपटें उठने लगी। इसे देख यात्रियों में हड़कंप मच गई। उन्होंने तुरंत चेनपुलिंग कर गाड़ी को रोकवा दिया।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर चालक तथा ट्रेन के गार्ड अलोक कुमार मौके पर पहुंच गए तथा इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। गार्ड के पास मौजूद अग्निशमन यंत्र के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। कर्मचारियों ने बताया कि ब्रेक बाइंडिग की वजह से पहिए से रगड़ खाकर आग की लपटें उठने लगी।
इसके बाद चालक काशन के माध्यम से ट्रेन को 11 बजकर 50 मिनट पर नंदगंज स्टेशन पर ले आया। यहां पर तकनीकी टीम ने पूरी ट्रेन की जांच की। करीब एक घंटे बाद पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद गाड़ी को 12 बजकर 45 मिनट पर आगे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

गाड़ियों का संचालन ठप रहा
इस घटना के चलते इस रुट पर करीब डेढ़ घंटे तक गाड़ियों का संचालन ठप रहा। इस दौरान पीछे से आ रही लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस को भी आंकुसपुर स्टेशन पर खड़ा करा दिया गया था।
स्टेशन मास्टर जयदीप मिश्रा ने बताया कि 11062 पवन एक्सप्रेस के पहियों में अचानक आग लग गई थी। आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना के कारण डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा।