{"_id":"606d9a798ebc3e8d353415c4","slug":"fire-in-packaging-factory-losses-worth-crores-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पैकेजिंग कारखाने में लगी आग, करोड़ों का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पैकेजिंग कारखाने में लगी आग, करोड़ों का हुआ नुकसान
Wed, 07 Apr 2021 05:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 07 Apr 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मंडुआडीह थानां क्षेत्र के चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार की सुबह एक पैकेजिंग कारखाने में भीषण आग लग गई। आग से करोड़ों रुपये मूल्य की मशीन और कच्चा माल जल कर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह लगभग सवा पांच बजे पैकेजिंग करने वाले कारखाने में भीषण आग गई। आग धीरे-धीरे पूरे कारखाना परिसर में फैल गई। आग लगने के कारण सभी मशीनें और कारखाने में रखा कच्चा माल जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
कारखाने में काम कर रहे शिवपाल सिंह हेल्पर ने बताया कि सुबह वह काम कर रहा था कि अचानक कारखाने में आग गई। आग लगने की सूचना 112 को दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एफएसओ डीएन पटेल के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने लगभग 45 मिनट में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कारखाने के इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि यह कारखाना रेनबो पैकेजिंग के नाम से है। इस कारखाने में आग लगने दो प्रिंटिंग मशीन,दो लेमिनेशन मशीन, दो सेलेटिंग मशीन, तीन पाउचिंग मशीन व कच्चा माल जल गया है। नुकसान हुए माल व मशीन की कीमत लगभग करोड़ों रुपये की है।