फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire in moving train passengers jumped to save thier life in Varanasi

चंदौली : चलती ट्रेन में लगी आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

Fri, 12 Apr 2019 07:30 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/चंदौली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 12 Apr 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Fire in moving train passengers jumped to save thier life in Varanasi
ट्रेन में आग

पीडीडीयू जंक्शन से डेहरी आन सोन जा रही डाउन 63294 ईएमयू बर्निंग ट्रेन होने से बच गई। ट्रेन की बोगी में रिसिविंग यार्ड (जंक्शन केबिन) के पास शुक्रवार को दोपहर में आग लग गई। बोगी के नीचे लगे अंडर गेयर केबल के शार्ट करने से आग लगी। आग लगने की घटना से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन


तेज धूंआ निकलता देख यात्रियों ने शोर मचाया और ट्रेन को रुकवाया। ट्रेन रुकते ही यात्रियों ने ट्रेन से कूद कर जान बचाई। चालक और गार्ड ने फायर इंस्टीग्यूसर की मदद से आग बुझाई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। समय से आग का पता चलने से बड़ी घटना होते होते बच गई। इस घटना की वजह से ट्रेन सवा घंटे यार्ड में खड़ी रही।
विज्ञापन


स्थानीय रेलवे स्टेशन से ईएमयू शाम साढ़े तीन बजे डेहरी के लिए खुली। ट्रेन तीन बजकर 45 मिनट पर जंक्शन केबिन के पास पोल संख्या 670/13 के समीप पहुंची थी कि बोगी संख्या 40006 के नीचले हिस्से से तेज धुआं निकलता देख यात्रियों ने शोर मचाया। दूसरी पटरी पर काम कर रहे गैंगमैनों की नजर पड़ी तो उन्होंने ड्राइवर को लाल झंडा दिखाकर ट्रेन को रुकवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन रुकते ही बोगी में सवार यात्रियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। इसी बीच दूसरी लाइन पर माल गाड़ी आने लगी। इस पर यात्रियों ने शोर मचाकर कूदे यात्रियों को सतर्क किया। ईएमयू के चालक और गार्ड ने फायर इंस्टीग्यूसर की सहायता से आग बूझाई और इसकी सूचना क्रंट्रोल को दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई और आग बुझाया। कंट्रोल की सूचना पर मैक्निकल टीम पहुंच कर केबल आदि ठीक किया। इसके बाद शाम पांच बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed