फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fire in factory

अगरबत्ती के कारखाने में आग लगी

Tue, 05 Nov 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
fire in factory
वाराणसी। शिवपुरवा क्षेत्र की निराला नगर कॉलोनी की लेन नंबर छह में टीनशेड में संचालित अगरबत्ती के कारखाने में सोमवार की रात आग लग गई। सूचना पाकर एक-एक कर आई दमकल की पांच गाड़ियों ने सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हादसे की वजह से लाखों का नुकसान बताया गया है।
विज्ञापन

सोनारपुरा स्थित बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मी जवाहरलाल यादव का निराला नगर कॉलोनी लेन नंबर छह में प्लाट है। प्लाट में टीनशेड में नईसड़क निवासी ओमप्रकाश चौरसिया का अगरबत्ती का कारखाना है। साढ़े सात बजे के लगभग कारखाना बंद कर काम करने वाले घर चले गए थे। सवा नौ बजे के लगभग धुएं के साथ ही आग की तेज लपटें कारखाने से उठीं तो स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ ही ओमप्रकाश को सूचना दी। कारखाने में काम करने वाली सुधा देवी ने बताया कि साढ़े नौ बजे के लगभग उन्हें जानकारी हुई। सूचना पाकर नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्य और पार्षद प्रतिनिधि सिंधु सोनकर भी पहुंचे।
विज्ञापन

संकरी गली होने के कारण दमकल कर्मियों को हुई दिक्कत
कारखाना जहां है उसकी गली संकरी थी। इस वजह से दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए परेशान होना पड़ा। उनकी बड़ी गाड़ियां अंदर नहीं जा सकी तो मोटरसाइकिल दस्ता बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने बताया कि घटना की जानकारी चीफ फायर अफसर को दी जाएगी। उनके निर्देश के आधार पर जांच की जाएगी कि कारखाने में आग से बचाव के समुचित उपाय किए गए थे या नहीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कारखाना संचालक से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed