{"_id":"61702a3cb12dda24ba4f2e2c","slug":"fire-in-a-goods-train-carrying-coal-train-was-going-from-dhanbad-to-unchahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला ले जा रही मालगाड़ी में लगी आगः धनबाद से ऊंचाहार जा रही थी ट्रेन, आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयला ले जा रही मालगाड़ी में लगी आगः धनबाद से ऊंचाहार जा रही थी ट्रेन, आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता
Wed, 20 Oct 2021 08:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 20 Oct 2021 08:09 PM IST
सार
धनबाद से ऊंचाहार जा रही मालगाड़ी में आग लग गई। मालगाड़ी को भदोही जिले के परसीपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। करीब एक घंटे के बाद फिर से गाड़ी को रवाना किया गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे के प्रतापगढ़-वाराणसी रेल खंड पर बुधवार को सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब धनबाद से ऊंचाहार जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के वैगन में आग लग गई। वाराणसी के कपसेठी से मिली सूचना के आधार पर मालगाड़ी को भदोही जिले के परसीपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। करीब एक घंटे के बाद फिर से गाड़ी को रवाना किया गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
झारखंड के धनबाद से 24 वैगन की मालगाड़ी कोयला लेकर ऊंचाहार जा रही थी। तभी अचानक इंजन की ओर से 17वें नंबर के वैगन से धुआं निकलने लगा। यह देख लोगों ने नजदीकी स्टेशन को सूचना दी। जब तक सूचना चालकदल को दी जाती तब तक गाड़ी कपसेठी स्टेशन पार कर चुकी थी।
विज्ञापन
आनन-फानन परसीपुर स्टेशन पर मालगाड़ी को रोका गया। स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने बताया कि कपसेठी से ही सूचना मिली थी। उसी आधार पर सुबह करीब 8 बजकर 41 मिनट से नौ बजकर 40 मिनट तक गाड़ी को रोका गया और आग बुझाई गई। एक घंटा के बाद स्थिति सामान्य होने पर मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन