फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire broke out in Shivdaspur junk warehouse chaos ensued

Varanasi : शिवदासपुर कबाड़ गोदाम में लगी आग, मची अफरा तफरी, काबू पाया गया

Thu, 02 Jan 2025 11:34 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 02 Jan 2025 11:34 AM IST
सार

मंडुवाडीह के शिवदासपुर स्थित बंशीधर बगीचा में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब वहां मौजूद कबाड़ गोदाम में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Fire broke out in Shivdaspur junk warehouse chaos ensued
कबाड़ गोदाम में लगी आग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर बंशीधर बगीचा स्थित देर रात एक कबाड़ के गोदाम में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। देर रात लगभग साढ़े 12 बजे आग लगने से आस पास के लोग भयभीत होकर घर से बाहर निकल आये। कबाड़ के गोदाम में भोला गुप्ता व गया गुप्ता दोनो भाई कार्य करते हैं देर रात वह घर चले गए थे।

विज्ञापन


गोदाम से घर 200 मीटर की दूरी पर स्थित है भोला गुप्ता को आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने दी। जिसके बाद वह गोदाम पहुंचे तो देखा कि कबाड़ का सामान जल रहा है। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी पवन कुमार ने फायर बिग्रेड की गाड़ी को बुलवाया। जिसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी बचाव कार्य में जुट गई। एक घण्टे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


मौके पर तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी जिससे प्लास्टिक का कबाड़ जला हैं। मौके पर थाना प्रभारी मंडुवाडीह भरत उपाध्याय भी पहुंचे थे। अब आग के कारणों की जानकारी ली जा रही है इसके साथ ही नुकसान की जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed