फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fire broke out due to short circuit outside sanctum sanctorum of Kashi Vishwanath temple

काशी विश्वनाथ धाम: गर्भगृह के पूर्वी द्वार के ऊपर झरोखे में लगी आग, शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा

Thu, 19 Sep 2024 11:00 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Sep 2024 11:00 AM IST
सार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में गुरुवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से तार में आग लगने से मौके पर अफरा- तफरी का माहौल हो गया। 

विज्ञापन
fire broke out due to short circuit outside sanctum sanctorum of Kashi Vishwanath temple
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ धाम के गर्भ गृह के पूर्वी द्वार के ऊपर बने झरोखे में बिजली के तार में गुरुवार की अलसुबह आग लग गई। धाम में मौजूद तीन दमकल कर्मियों ने दो अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है। आग लगने के कारण लगभग एक घंटे तक स्पर्श दर्शन बाधित रहा।

विश्वनाथ धाम में मंगला आरती के बाद गर्भ गृह में श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ था। सुबह लगभग 4:34 बजे गर्भ गृह के पूर्वी द्वार के ऊपर बने झरोखे में बिजली के तार में आग लग गई। 
विज्ञापन


गर्भ गृह में मौजूद दमकल कर्मी कमलाकांत पांडेय और सूरज कुमार यादव ने पश्चिमी गेट के पास उपलब्ध अग्निशमन यंत्र की मदद से बैरिकेडिंग पर चढ़कर आग पर काबू पाना शुरू किया। इस बीच दमकल कर्मी आनंद कुमार मिश्रा एक और अग्निशमन यंत्र ले आए। दोनों अग्निशमन यंत्र की मदद से थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एहतियातन धाम परिसर की बिजली काट दी गई थी। साथ ही श्रद्धालुओं को एक किनारे कर दिया गया था। आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने चेक किया कि गर्भ गृह के अंदर के बिजली के तार पूरी तरह सुरक्षित हैं या नहीं। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई और दर्शन-पूजन का क्रम दोबारा शुरू हुआ।


क्या बोले अधिकारी
आग से सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। दोबारा ऐसी घटना न हो, यह हर हाल में सुनिश्चित कराया जाएगा। -विश्व भूषण मिश्रा, सीईओ, विश्वनाथ धाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed