{"_id":"66a8bb6d82d2daec910978f9","slug":"fire-brigade-officers-and-personnel-honored-in-varanasi-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: फायर ब्रिगेड के अधिकारी और कर्मी सम्मानित, मंडलायुक्त के हाथों सम्मान पाकर खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: फायर ब्रिगेड के अधिकारी और कर्मी सम्मानित, मंडलायुक्त के हाथों सम्मान पाकर खिले चेहरे
Tue, 30 Jul 2024 03:37 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:37 PM IST
सार
मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने फायर ब्रिगेड के अधिकारी और कर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान सम्मान पाकर सभी अधिकारी और कर्मी प्रसन्न दिखे।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड के अधिकारी और कर्मी सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मलदहिया स्थित होटल हिन्दुस्तान इंटरनेशनल में लगी आग में फंसे आठ लोगों को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड के अधिकारी और कर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने अग्निशमन अधिकारी इंद्रजीत वर्मा, फायर सर्विस चालक प्रबल कुमार, फायरमैन रामप्रताप सिंह, राहुल मिश्रा, संजय कुशवाहा, राकेश यादव, निर्मल राय, रामबाबू पासवान और राजकुमार को प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच सभी को रेस्क्यू किया गया। फिर काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
विज्ञापन