फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR registered against father and sons forcrore fraud.

Varanasi News: 1.43 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में पिता समेत बेटों पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 25 Aug 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against father and sons forcrore fraud.
सेवापुरी। निवेश के नाम पर 1.43 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पिता समेत दो बेटों के खिलाफ कपसेठी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र की पीड़िता वर्षा सिंह ने बताया कि आरोपी महेंद्र सिंह और उनके दो बेटों ने ठगी की है। महेंद्र सिंह ने खुद को केएमजे लैंड डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड का प्रतिनिधि बताया था। एक निवेश योजना में 1.43 करोड़ रुपये जमा कराए थे। परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद जब रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। आरोप है कि घर जाकर तगादा करने पर महेंद्र और उनके बेटों ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, कंपनी का जगतगंज कार्यालय पहले ही बंद हो चुका है। आरोपियों ने कई अन्य ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों से भी निवेश के नाम पर रकम जमा कराई है। कपसेठी थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article