फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fir filed against a man in case of molestation in cantt varanasi

वाराणसी: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

Thu, 28 Nov 2019 11:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 28 Nov 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fir filed against a man in case of molestation in cantt varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में बीएड की तैयारी कर रही छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला वाराणसी एसएसपी के पास पहुंचा। एसएसपी के निर्देश पर गुरुवार को कैंट थाने में एक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र की छात्रा के अनुसार वह लखनऊ में किराये पर कमरा लेकर बीएड की तैयारी कर रही थी। उसी मकान के दूसरे तल पर अतुल सिंह रहता था। आरोप है कि अतुल के द्वारा आए दिन किसी बहाने से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की जाती थी।
विज्ञापन


इसमें असफल होने पर साजिश के तहत उसने जन्मदिन का हवाला दिया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसे पिला दिया। बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से वह अतुल के चंगुल से छूट कर घर चली आई तो अतुल ने उसे अपने साथ जबरन ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed