फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR against bank cashier in Varanasi Man beaten front of his wife money demanded for job; know the case

वाराणसी में बैंक कैशियर के खिलाफ FIR: युवक को पत्नी के सामने पीटा, जाॅब लगाने को मांग थे रुपये; जानें मामला

Sat, 29 Mar 2025 05:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 05:04 PM IST
सार

युवकी की तहरीर पर शिवपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि पीएनबी बैंक के कैशियर और उसके दोस्तों ने रुपये न मांगने की धमकी दी है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
FIR against bank cashier in Varanasi Man beaten front of his wife money demanded for job; know the case
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सिसवा (बाबतपुर) थाना बड़ागांव निवासी नितेश कुमार दूबे ने शिवपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सरकारी नौकरी लगाने के नाम पीएनबी बैंक के कैशियर ने रुपये ले लिये। मांगने पर अब धमकी दे रहा है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वीडीए कॉलोनी, चांदमारी (शिवपुर) निवासी मनोज कुमार पांडेय और नीरज मिश्रा दोनों ने ने बीते आठ फरवरी की दोपहर लगभग बारह बजे पैसा देने के लिए वीडीए कॉलोनी बुलाए थे। बताया कि मनोज पंजाब नेशनल बैंक (सिगरा) में कैशियर है।

विज्ञापन

नितेश ने कहा कि मैं अपनी पत्नी रंजना व साला दीपक पांडेय के साथ बुलाए गए स्थान पर नौ लाख रुपये लेने गया था। मनोज कुमार पांडेय, नीरज मिश्रा समेत सात-आठ अज्ञात लोगों ने धमकी दी कि अब ये रुपये भूल जाओ।

उनसे गिड़गिड़ाया कि मैंने ये रुपये कर्ज लेकर आपको दिया है। मुझे रुपये चाहिए। इस पर सभी लोगों ने मुझे और परिवार को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए पिटाई कर दी। मेरा मोबाइल, चश्मा और घड़ी भी तोड़ दिए। मारपीट के दौरान मुझे अंदरुनी चोटें आई हैं।

बताया कि मेरी पत्नी और मेरे साले ने बीच-बचाव करके मेरी जान बचाई। मेरे सिर पर काफी गंभीर चोट आने से मैं बेहोश हो गया। इसके बाद लोग मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

इस मामले में थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने कैशियर मनोज कुमार पांडेय व नीरज मिश्रा तथा 8 अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी तोड़फोड़ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुए पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed