फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR against 60 unidentified persons including 5 named in protest against demarcation

Varanasi News: सीमांकन के विरोध मामले में 5 नामजद सहित 60 अज्ञात पर प्राथमिकी

Thu, 25 Jun 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
FIR against 60 unidentified persons including 5 named in protest against demarcation
सीमांकन के विरोध मामले में 5 नामजद सहित 60 अज्ञात पर प्राथमिकी
विज्ञापन

- पिंडरा में मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल के लिए जमीन सीमांकन के दौरान की गई थी तोड़फोड़
संवाद न्यूज़ एजेंसी

पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना क्षेत्र में पिंडरा ग्रामसभा में 6 एकड़ जमीन पर बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के सीमांकन के दौरान सोमवार को विरोध करने और जेसीबी मशीन में तोड़फोड़, लेखपाल समेत अन्य पर हमला मामले में बुधवार को पांच नामजद समेत 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्षेत्रीय लेखपाल धर्मराज कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि सोमवार को पिंडरा ग्रामसभा में 6 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए मानापुर में सीमांकन कार्य कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व पुलिस बल की उपस्थिति में किया जा रहा था। इस बीच 60-65 की संख्या में महिला व पुरुषों के समूह ने सीमांकन कार्य का विरोध किया। सीमांकन कार्य जबरन रोक दिया।


फूलपुर इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संतोष पटेल, महेश पटेल, गिरधर पटेल, मुकेश पटेल, अजय पटेल को नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, लेखपाल पर हमला समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed