फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Final year classes start, waiting for hostel allotment

अंतिम वर्ष की कक्षाएं शुरू, हॉस्टल आवंटन का इंतजार

Thu, 02 Sep 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Final year classes start, waiting for hostel allotment
कोरोना संक्रमण की वजह से बीएचयू में बंद चल रही कक्षाओं का संचालन एक सितंबर से शुरू हो गया, लेकिन हॉस्टलों में आवंटन के लिए छात्रों को इंतजार करना पड़ेगा। कुछ हॉस्टलों में बाहरी छात्रों के रहने की वजह से नए सिरे से आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने में कुछ समय लग सकता है। हॉस्टल से जुड़े अधिकारियों ने बाहरी छात्रों की सूची सौंपकर इसे खाली कराने को कहा है। इसके बाद ही आवंटन शुरू होने की संभावना है। पिछले सप्ताह प्रभारी कुलपति की अध्यक्षता में बैठक में ही एक सितंबर से कक्षाएं शुरू करने पर निर्णय लिया गया था। पहले दिन बुधवार को कला संकाय, विज्ञान संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय, कृषि विज्ञान संस्थान में अंतिम वर्ष के विद्यार्थी पहुंचे। पहले दिन उपस्थिति कम रही। आने वाले दिनों में संख्या बढ़ सकती है। उधर, छात्रावासों में ऑनलाइन आवेदन वाले छात्र आवंटन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले खाली होंगे हॉस्टल, तब होगा आवंटन
विश्वविद्यालय में कला और सामाजिक विज्ञान संकाय में हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया फंस गई है। पहले पूरी तरह हॉस्टल खाली कराया जाएगा, इसके बाद ही आवंटन होगा। बुधवार को प्रभारी कुलपति प्रो. वीके शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया। छात्रावास से जुड़े अधिकारियों ने हॉस्टलों में बाहरी छात्रों की जानकारी देने के साथ ही सूची भी सौंपी। माना जा रहा है कि जल्द ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हॉस्टल खाली कराने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed