फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR school vehicles and parents due to children lives in danger order by Commissioner in Varanasi

वाराणसी में कमिश्नर के तेवर सख्त: बच्चों की जान खतरे में डालने वाले स्कूली वाहनों व अभिभावकों पर कराएं FIR

Sun, 06 Oct 2024 10:53 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2024 10:53 AM IST
सार

मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा की बैठक में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के सख्त तेवर दिखे। उन्होंने कहा कि बच्चों की जान खतरे में डालने वाले स्कूली वाहनों और अभिभावकों के खिलाफ केस दर्ज कराएं।   

विज्ञापन
FIR school vehicles and parents due to children lives in danger order by Commissioner in Varanasi
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा की बैठक में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाए जाने और जान खतरे में डालने वाले वाहन संचालकों और अभिभावकों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए मुकदमा दर्ज कराएं। शनिवार को कमिश्नरी सभागार में उन्होंने चिह्नित नौ ब्लैक स्पॉट पर अब तक कोई कार्रवाई न किए जाने पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पर नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण जारी करते हुए चेताया कि तीन दिन में काम नहीं हुआ तो निलंबन तय है।

विज्ञापन


उन्होंने ओवरलोडिंग पर ब्रेक लगाने के लिए टोल प्लाजा पर नोडल अधिकारी नियुक्त और नगर निगम सीमा के बाहर 20 साल तक के वाहनों को परमिट दिए जाने पर परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। संभागीय परिवहन प्राधिकरण की 113वीं बैठक में विभिन्न एजेंडों पर चर्चा हुई, जिसमें वाहन स्वामियों ने देहात क्षेत्रों, चकिया-जमुई मार्ग, आशापुर-बलुआ मार्ग, बाबतपुर क्षेत्र, गाजीपुर की तरफ की बसों के संचालन और वाहनों के परमिट को लेकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कामर्शियल वाहनों पर शत-प्रतिशत रिफ्लेक्टिव टेप लगाए। संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि नये वाहनों व फिटनेस वाली गाड़ियों पर शत प्रतिशत रिफ्लेक्टिव टेप लगाया जा रहा है। 813 वाहनों से 11 लाख रुपये वसूले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त माह तक दुर्घटनाओं में 0.35 प्रतिशत की कमी

मंडल की समीक्षा में पाया गया कि पिछले वर्ष 2023 के सापेक्ष सड़क दुर्घटनाओं, मृतकों और घायलों में कमी आई है। वर्ष 2024 में अगस्त माह तक सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 0.35 प्रतिशत, मृतकों की संख्या में 0.43 प्रतिशत 8 घायलों की संख्या में 0.28 प्रतिशत की कमी आई है। प्रेशर हॉर्न और हूटर के खिलाफ अभियान के तहत 80000 दो पहिया वाहनों को चेक करते हुए प्रेशर हॉर्न उतरवाया गया। बैठक में वीडीए वीसी पुलकित गर्ग, एआरटीओ (प्रवर्तन) श्याम लाल समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रेशर हॉर्न लगाकर और रिफ्लेक्टिव टेप नहीं होने पर 30 वाहनों का चालान
हरहुआ। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर वाहनों मल्टी टोन हॉर्न और बिना रिफ्लेक्टिव टेप के चलने वाले वाहनों के खिलाफ शनिवार को संभागीय परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन श्याम लाल ने बताया कि 25 वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप लगाते हुए उनका चालान किया गया। इसके साथ ही 5 वाहनों में मल्टी टोन हॉर्न पाए गए, उनका चालान किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed