{"_id":"60faeb93f9c111783b2d032f","slug":"fighting-between-sons-in-jaunpur-father-dies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: तीन भाईयों के विवाद में पिता की मौत, बेटों के झगड़े में बीच बचाव करना पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: तीन भाईयों के विवाद में पिता की मौत, बेटों के झगड़े में बीच बचाव करना पड़ा भारी
Fri, 23 Jul 2021 09:47 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: हरि User
Updated Fri, 23 Jul 2021 09:47 PM IST
सार
डॉक्टरों ने बताया कि शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। अंदरूनी चोट लगने की आशंका जताई गई। दो बेटों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दोनों बेटों के बीच मारपीट के दौरान बीच बचाव करने गए पिता को जान गंवानी पड़ी। चंदवक थाना क्षेत्र के बरैछाबीर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम तीन बेटों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें बीच-बचाव करने में चोट लगने से वृद्ध पिता की मौत हो गई। मामले में दो बेटों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बरैछाबीर गांव निवासी पलटू यादव (70) के बेटे सियाराम का भाई भोला यादव और पवन के बीच बृहस्पतिवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर तीनों भाई आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, सियाराम के पक्ष में पलटू आगे आए और बीच-बचाव करने लगे। इसी दौरान सभी को चोट लगी। चोट लगने के कारण पलटू की कुछ देर बाद तबीयत खराब हो गई। इस पर सियाराम उन्हें वाराणसी स्थित निजी अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टर ने पलटू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह पिता के शव को लेकर चंदवक थाने आया। पुलिस कार्रवाई करने के लिए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी ले गई। यहां डॉक्टरों ने बताया कि शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। अंदरूनी चोट लगने की आशंका जताई गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपी दोनों बेटे फरार
सियाराम यादव ने शुक्रवार को भोला और पवन के खिलाफ मारपीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ शुभम तोडी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतक के दो बेटों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दोनों आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।