फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fighter plane likely to be crased in azamgarh but safe

आजमगढ़ः खेत में गिर रहे लड़ाकू विमान को देख सभी किसान भागे,मगर...

Fri, 07 Apr 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Fri, 07 Apr 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
fighter plane likely to be crased in azamgarh but safe
लड़ाकू विमान - फोटो : demo
आजमगढ़ जिले के गांगेपुर मठिया गांव के सीवान में बुधवार की शाम पांच बजे एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गया। इसी के साथ ही खेत में काम कर रहे आठ किसानों की जान भी बच गई। विमान के उड़ जाने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


गांगेपुर मठिया गांव में घाघरा नदी के पश्चिम सीवान में बुधवार की शाम किसान अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। तभी अचानक आसमान में उड़ते-उड़ते सेना का एक लड़ाकू विमान आसमान से जमीन पर गिरने लगा।
विज्ञापन


जैसे ही विमान जमीन से महज 10 से 15 फुट तक पहुंचा कि पायलट ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को ऊपर उड़ा दिया। जिस वक्त विमान ऊपर उड़ा तो वह बबुल और आम के पेड़ के बीच से पूरब की दिशा में तेजी से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूल का गुबार और तेज आवाज के कारण खेतों में काम कर रहे किसान दहशत में आ गए। विमान फिर तेजी से बलिया जिले की तरफ निकल गया। गांगेपुर मठिया के प्रधान रामनिवास यादव जो अपने खेत में मजदूरों के साथ काम करा रहे थे।


वहां दूसरे खेत में काम कर निर्भल राम रामसिंह पटेल ने बताया कि अगर दो से तीन सेकेंड का भी अगर समय चालक को नहीं मिलता तो विमान दुर्घटनाग्रस्त होता।

एसडीएम सगड़ी रवि रंजन ने बताया कि कुछ तकनीकी खामियों के चलते लड़ाकू विमान आसमान से जमीन के नीचे आ गया था। लेकिन पायलट की सूझबूझ से विमान पुन: उड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed