फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fight in two parties over old rivalry six people injured in varanasi

Varanasi Crime: रंजिश को लेकर चाय की दुकान पर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट और पत्थरबाजी; महिला समेत 6 घायल

Thu, 04 Apr 2024 08:28 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 04 Apr 2024 08:28 AM IST
सार

वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र में आधी रात को चाय की दुकान पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की। जिससे एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। 

विज्ञापन
Fight in two parties over old rivalry six people injured in varanasi
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भेलूपुर थाना क्षेत्र के एलआईसी कार्यालय के पास चाय की दुकान पर पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की देर रात दो पक्षों में मारपीट और पत्थरबाजी हो गई। इस दौरान महिला समेत छह लोग घायल हो गए। पत्थरबाजी में ई-रिक्शा समेत अन्य बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आईं। यहां दोनों पक्ष से महिलाएं भी थाने पर पहुंचीं। देर रात तक पुलिस दोनों पक्षों को समझाने बुझाने में जुटी रही।

विज्ञापन


यह है मामला
थाना क्षेत्र के गौरी गंज में संदीप प्रजापति और विक्की भारती के बीच होली 2022 का विवाद चल रहा है। बीते होली पर भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इस बीच पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया था।
विज्ञापन


रात के समय पीड़ित संदीप प्रजापति और विक्की के परिवार के लोग फिर आमने सामने हो गए। चाय की दुकान पर मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई। मारपीट और पत्थरबाजी में दोनों तरफ महिला समेत छह लोगों को चोटें आई हैं। भेलूपुर पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पत्थरबाजी में राहगीरों को भी आई चोटें
आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष खुलेआम सड़क पर आ गए। मारपीट और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस बीच रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को भी भागने में चोटें आईं। ई-रिक्शा का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ देर के लिए सड़क पर अराजक वाली स्थिति हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed