फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fight between workers and public over tax the toll plaza in varanasi 12 injured

Varanasi News: प्लाजा पर टैक्स को लेकर कर्मियों और वाहन सवारों में मारपीट, 12 घायल; दो घंटे तक लगा रहा जाम

Sat, 04 May 2024 10:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 04 May 2024 10:50 PM IST
सार

Varanasi News: मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के 12 लोगों को चोट लगी है। घटना के बाद दो घंटे तक वाहनों की कतार लग गई। जाम को देख पुलिस ने एक घंटे तक बिना टोल दिए वाहनों काे पास कराया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।

विज्ञापन
Fight between workers and public over tax the toll plaza in varanasi 12 injured
मौके पर मौजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के राजवारी टोल प्लाजा पर शनिवार शाम मार्कंडेय महादेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दो वाहनों के टोल टैक्स को लेकर टोल कर्मियों व यात्रियों में मारपीट हो गई। तोड़फोड़ में केबिन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। डीसीपी वरुणा ने भी मौके पर पहुंचकर सीसी कैमरे को खंगाला।

विज्ञापन


गाजीपुर के शादियाबाद लखनपुर निवासी रामाशीष राजभर परिवार के साथ दो वाहनों से मार्कंडेय महादेव मंदिर दर्शन करने आए थे। शाम को लौटते समय टोल प्लाजा पर कर्मियों से कहासुनी हो गई। गाड़ी रोक दी गई और कार सवार युवकों और टोल कर्मियों में नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। कार सवार महिलाएं चीखने चिल्लाने लगीं। मारपीट में रामाशीष (32), राहुल राजभर (28), राजू राजभर (25), कुसुम देवी (28), रीना (35), अरबिंद (18), चून्नू (15) घायल हो गए।
विज्ञापन


उधर, टोला प्लाजा कर्मियों में रजनीकांत यादव (25), विनय चौहान, सूरज वर्मा, अंकित सिंह, सूरज कुमार समेत अन्य को चोटें आई हैं। डीसीपी वरूणा, एसीपी सारनाथ, चौबेपुर, चोलापुर, सारनाथ थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर में उपचार कराया गया। टोल प्लाजा के प्रबंधक अनुराग चौहान ने बताया कि टोल टैक्स मांगने पर वाहन सवारों ने टोल कर्मियों पर हमला कर बॉक्स, केबिन क्षतिग्रस्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों से नकदी भी छीन ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed