फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fight against coronavirus 237 new covid patient and six death in varanasi in last 24 hours

कोरोना से जंग: वाराणसी में मिले नए 237 मरीज, छह की मौत, एक्टिव केस तीन हजार से कम

Sun, 23 May 2021 11:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 May 2021 11:55 PM IST
सार

वाराणसी में कोरोना संक्रमण के मामले जितनी तेजी से बढ़े थे उतनी ही तेजी से अब घट भी रहे हैं। हालांकि रविवार को शनिवार के मुकाबले ज्यादा मामले सामने आए हैं। रविवार को 237 नए मरीज मिले और छह मरीजों की मौत हुई। 

विज्ञापन
fight against coronavirus 237 new covid patient and six death in varanasi in last 24 hours
कोरोना जांच कराता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना संक्रमण के मामले जितनी तेजी से बढ़े थे उतनी ही तेजी से अब घट भी रहे हैं। रविवार के आकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में  कोरोना के 237 नए मरीज मिले और छह मरीजों की मौत हुई। यह आंकड़ा शनिवार को मुकाबले ज्यादा है। बीते दिन 197 नए मामले थे जबकि मात्र दो लोगों की मौत हुई थी।  

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिले 10,385 सैंपल की रिपोर्ट में सबसे ज्यादा नगर पालिका रामनगर में 52 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि पुलिस लाइन में दो, बीएलडब्ल्यू में 10, ट्रामा सेंटर बीएचयू और आयुर्वेद संकाय बीएचयू में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा गोपालपुर, शिवपुर, महमूरगंज, लहुराबीर समेत अलग-अलग जगहों पर कोरोना मरीज मिले हैं। इ
विज्ञापन


सके अलावा 592 लोगों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया और 67 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। इस बीच ट्रामा सेंटर में भर्ती माधवपुर निवासी 35 वर्षीय महिला,बीएचयू में भर्ती गणेश धाम सुंदरपुर निवासी 50 वर्षीय महिला, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में भर्ती छितूपुर निवासी 75 वर्षीय महिला की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि मणि अस्पताल में भर्ती भेलूपुर निवासी 33 वर्षीय पुरुष, अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती शिवपुर निवासी 71 वर्षीय पुरुष के साथ ही ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती चोलापुर निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 80,829 हो गई जिसमें 77378 में 727 की मौत के बाद 2724 एक्टिव मरीज हैं।

निजी कोविड अस्पतालों में 1103, सरकारी में 598 बेड खाली

वाराणसी जिले के कोविड अस्पतालों में अब खाली होने वाले बेड की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को सरकारी और निजी अस्पतालों को मिलाकर कुल 1701 बेड खाली हैं। इसमें आठ सरकारी अस्पतालों के 1033 में से 598 बेड, जबकि 52 निजी अस्पतालों के 1421 में 1103 बेड खाली हैं। राहत की बात है कि इनमें सबसे ज्यादा 1266 बेड ऑक्सीजन वाले हैं और 435 वेंटिलेटर वाले बेड हैं।

वाराणसी में युवाओं के लिए बढ़े टीकाकरण केंद्र

वाराणसी जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर युवाओं का उत्साह भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। टीकाकरण के लिए रविवार से एक सप्ताह के लिए 18 से 44 साल वालों के लिए पोर्टल पर स्लॉट खुल गया। जिसमें युवाओं ने अलग अलग स्लॉट बुक किया। इसमे मोबाइल के अलावा जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से भी पंजीकरण की शुरुआत शुरू हो गई।

सोमवार को कुल 86 केंद्रों पर टीकाकरण होगा।  नए स्लॉट में एक सप्ताह तक के लिए युवाओं ने अपना पंजीकरण भी कराया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि 18 से 44 साल वालों के लिए 29 केंद्र, जबकि 45 साल से अधिक उम्र वालों के लिए 57 केंद्रों का टीका लगाया जाएगा।

नई गाइडलाइन के अनुसार कोविशिल्ड की दूसरी डोज 12 से 16 सप्ताह में लगेगी। सीएमओ ने बताया कि 18 से 44 साल वालों के लिए ग्रामीण इलाकों में 14 और शहरी इलाकों में 15 केंद्रों पर कोविशिल्ड लगाया जाएगा। इसके अलावा  45 साल से अधिक उम्र वालों के लिए शहरी इलाकों में 13 केंद्रों पर कोविशिल्ड लगेगी। साथ ही शहरी इलाकों में 6 केन्द्रों, ग्रामीण क्षेत्र में 3 केन्द्रों पर कोवैक्सीन  और 45 से अधिक वालों को ग्रामीण इलाकों में 35 केंद्र पर कोविशिल्ड लगाई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed