फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fight against corona in varanasi 124 new covid cases and five death in single day active patients now below than 2300

कोरोना से जंग: वाराणसी में एक दिन में 124 नए मामले, पांच की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या 2300 से कम

Tue, 25 May 2021 12:48 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 25 May 2021 12:48 AM IST
सार

वाराणसी में कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार सोमवार को एक दिन में 150 से कम मरीज मिले। हालांकि पांच लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वाराणसी में  एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से घट रही

विज्ञापन
fight against corona in varanasi 124 new covid cases and five death in single day active patients now below than 2300
कोरोना टेस्ट - फोटो : PTI

विस्तार

वाराणसी में  कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से कम हो रही है। सोमवार को 10,294 सैंपलों की रिपोर्ट आई। जिसमें 124 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि पांच मरीजों की मौत भी हुई है। संक्रमण दर 1.2 प्रतिशत रहा। कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार सोमवार को एक दिन में 150 से कम मरीज मिले।

विज्ञापन


सेंट्रल जेल में दो, कीनाराम आश्रम में तीन, नारायण आश्रम में 2 मरीज मिले हैं जबकि लायन एंकलेव में 2 मरीजों के मिलने के साथ ही बुद्धा सिटी और फायर स्टेशन, बीएचयू, बीएलडब्ल्यू, शिवपुर मगराहा समेत अलग-अलग जगहों पर रहने वाले लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इधर, पॉपुलर हॉस्पिटल में भर्ती दौलतपुर पांडेयपुर निवासी 35 वर्षीय पुरुष, सीएचसी भदोही में रामनगर निवासी 62 वर्षीय पुरुष और 55 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। इसके अलावा पॉपुलर हॉस्पिटल में ही नई बस्ती पांडेयपुर निवासी 56 वर्षीय पुरुष और बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती रोहनिया निवासी 70 वर्षीय महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को 529 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए और 61 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 80,953 पहुंच चुका है। इनमें से 77,968 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 732 लोगों की मौत भी हुई है। फिलहाल, 2253 एक्टिव मरीज हैं।

कोविड अस्पतालों में 1749 बेड खाली

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने लगी है। उधर, कोविड अस्पतालों में खाली बेड की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को यह आंकड़ा 1700 पार कर गया। ऐसे में अब मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिले में 60 कोविड अस्पतालों में 2454 बेड पर मरीजों की भर्ती की सुविधा है।

आठ सरकारी अस्पताल में 1033 और 52 निजी अस्पतालों में 1421 बेड शामिल है। सोमवार को अस्पतालों में खाली बेड की संख्या 1749 पहुंच गई। अब अस्पताल में केवल 705 मरीज ही भर्ती हैं। सरकारी अस्पताल में 632 और निजी अस्पतालों में 1117 बेड खाली हैं। राहत की बात यह है कि इसमें 1297 बेड ऑक्सीजन और 452 वेंटिलेटर वाले बेड हैं। 

टीकाकरण के प्रति बढ़ा उत्साह, 8657 को लगा टीका

वाराणसी में कोरोना टीकाकरण को लेकर युवाओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि जब 18 से 44 साल वालों के पंजीकरण के लिए रविवार को जैसे ही पोर्टल खोला तो देखते देखते पूरे 1 सप्ताह के स्लॉट बुक हो गए। इधर सोमवार को कुल 8657 लोगो का टीकाकरण हुआ,जिसमे सबसे ज्यादा 18 से 44 साल वाले 5016 लोग शामिल है।

 शहरी और ग्रामीण इलाको में कोरोना टीकाकरण के लिए केंद्र बनाए गए हैं।  18 से 44 साल वालों के लिए पहले जहा 24 से 26 केंद्र होते थे जिसे बढ़ाकर 29 कर दिया गया है। इधर सोमवार को जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज,बीएचयू अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड सहित अन्य केन्द्रों पर  टीकाकरण के लिए काउंटर खुलने से पहले  लोग पहुंच गए।

काउंटर खुला तो सबने बारी बारी से टीकाकरण कराया। सीएमओ डाक्टर वीबी सिंह ने बताया कि सोमवार को 8657 लोगो  को  टीका लगाया। इसमे 18 वर्ष से 44 वर्ष के 5016 और 45 वर्ष से ऊपर के 3641 लाभार्थियों को टीका लगाया। इसमें से 8175 को पहली डोज और 482  को दूसरी डोज लगायी गयी। बताया कि मंगलवार को 85 केन्द्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसमे 18 से 44 साल वालो के लिए 29 और 45 साल से अधिक वालो के लिए 56 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed