फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fierce fire in electronic shop Electronic equipment burnt to ashes shopkeepers loss of six lakhs in Ghazipur

यूपी: गाजीपुर में इलेक्टॉनिक की दुकान में लगी भीषण आग, एसी-फ्रीज समेत लाखों का कीमती सामान राख

Wed, 29 Jul 2020 11:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Jul 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire in electronic shop Electronic equipment burnt to ashes shopkeepers loss of six lakhs in Ghazipur
इलेक्टॉनिक की दुकान में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मंगलवार की रात को इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में भीषण आग लग गई। इससे दुकान में रखा पूरा कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही आस-पास के लोग जुट गए और काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत की।

विज्ञापन

इस बीच अग्निशमन केंद्र को घटना की सूचना दी गई। अग्निशमन दस्ता भी वहां पहुंच गया। लेकिन 40 किमी की दूरी तय करने में फायर ब्रिगेड को दो घंटे लग गए। बुधवार की सुबह में लगभग चार बजे पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, जिले के सैदपुर तहसील के भीमापार बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान रात करीब दो बजे इनवर्टर में हुए शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी है। लोगों ने बताया कि रात जब वह अपने घरों में गहरी नींद में सो रहे थे, इसी बीच अचानक मुख्य बाजार स्थित चौरसिया इलेक्ट्रॉनिक्स से धुआं के साथ आग की लपटें निकलने लगीं। लोग अभी कारण पता करने के प्रयास में थे कि अचानक दुकान बंद देख शोर मचाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान संचालक बच्चेलाल चौरसिया सहित परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। सभी आग बुझाने में जुट गए। तभी इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। उधर आग बढ़ती ही जा रही थी। दो घंटे बाद जब तक फायर ब्रिगेड की टीम बाजार में पहुंची आग अपने चरम पर थी।

फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग को बुझाया। दुकानदार के अनुसार आग में छह लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। भीषण आग में चार एसी, 20 इनवर्टर, 10 बैटरी, 10 फ्रिज, छह वाशिंग मशीन और 12 कूलर जलकर राख हो गए। इसके साथ ही नकदी व अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed