फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fierce fire broke out in Yagya Mandap in Durgakund temple complex in varanasi

Varanasi: दुर्गाकुंड मंदिर में यज्ञ के पंडाल में आग लगी, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

Mon, 13 Feb 2023 07:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Feb 2023 07:13 PM IST
सार

वाराणसी के दुर्गाकुंड मंदिर परिसर के यज्ञ मंडप में सोमवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। परिसर में मौजूद लोगों की सक्रियता से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन
Fierce fire broke out in Yagya Mandap in Durgakund temple complex in varanasi
यज्ञ मंडप में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दुर्गाकुंड मंदिर परिसर में यज्ञ के लिए बनाए गए पंडाल में हवन के दौरान सोमवार को आग लग गई। इसके चलते मौजूद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। आननफानन दुर्गाकुंड में लगे पंप की मदद से मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं ने आग पर काबू पाया। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी भी पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।

विज्ञापन


आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या फिर हवन के दौरान निकली चिंगारी का तेज हवा के संपर्क में आना माना जा रहा है। दुर्गाकुंड मंदिर में इन दिनों चंडी यज्ञ का आयोजन किया गया है। सोमवार दोपहर बाद हवन का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान अचानक पंडाल में आग लग गई। इसके चलते पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में मौजूद पुजारियों और श्रद्धालुओं ने समीप ही स्थित कुंड में लगे पंप की मदद से लगभग 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि जन-धन की हानि नहीं हुई है। दुर्गाकुंड मंदिर परिसर में मौजूद लोगों की सक्रियता से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed