फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FHRAI Conference Chief Ministers and ministers from seven states ambassadors from three countries to attend

एफएचआरएआई सम्मेलन: सात राज्यों के सीएम, मंत्री और तीन देशों के राजदूत होंगे शामिल; योगी मुख्य अतिथि

Fri, 21 Aug 2026 06:05 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 21 Aug 2026 06:05 AM IST
सार

वाराणसी में एफएचआरएआई का सम्मेलन आज से शुरू होगा। इसमें सात राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री तथा तीन देशों के राजदूत शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन में 14 पद्म पुरस्कार और भारत रत्न से सम्मानित विभूतियों व उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और देश-विदेश से अतिथि पहुंचेंगे।

विज्ञापन
FHRAI Conference Chief Ministers and ministers from seven states ambassadors from three countries to attend
यूपी के सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) का 56वां वार्षिक सम्मेलन अनंत काशी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। तीन दिनों तक नदेसर स्थित ताज में आयोजित इस सम्मेलन में छह से अधिक राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री, केंद्रीय पर्यटन मंत्री के अलावा तीन देशों श्रीलंका, लारेंस व थाईलैंड के राजदूत भाग लेंगे। 

विज्ञापन


देशभर से एक हजार से अधिक प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। इस दौरान बनारस के सांस्कृतिक, कला और संस्कृति की विरासत को सहेजने वाले 14 पद्म और भारत रत्न सम्मान प्राप्त कलाकारों और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


एफएचआरएआई के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को छावनी स्थित एक होटल में पत्रकारों को बताया कि पर्यटन मंत्रालय के सहयोग और उत्तर प्रदेश पर्यटन की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव, गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खूंते के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्रप्रदेश के मंत्री व पर्यटन मंत्री हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन होटल्स कंपनी के एमडी एवं सीईओ पुनीत छटवाल, आईटीसी होटल्स के एमडी अनिल चड्डा, रेडिसन, हिल्टन, आईएचजी और लेमन ट्री जैसी वैश्विक हॉस्पिटैलिटी कंपनियों के शीर्ष अधिकारी भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक 11 सत्र चलेंगे। 

इसमें आध्यात्मिक एवं वेलनेस पर्यटन, एमआईसीई, वेडिंग डेस्टिनेशन, सतत हॉस्पिटैलिटी, एआई व डिजिटल परिवर्तन, ओडीओपी-ओडीओसी से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसे विषयों पर चर्चा होगी। सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने कहा कि यह सम्मेलन विरासत और नवाचार को जोड़कर भारत के पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed