फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Festivals celebrated on Eid-e-Gadir

ईद ए गदीर पर सजी महफिलें, हुई दावत मना जश्न

Fri, 30 Jul 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Festivals celebrated on Eid-e-Gadir
ईद ए गदीर पर शहर भर में महफिलों का दौर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान जगह-जगह दावत और जश्न का सिलसिला भी जारी रहा। महफिल का आगाज तिलावते पाक से हुआ। तिलावत के बाद शहर के मशहूर शायरों ने नजराना ए अकीदत पेश किए। शायरों ने अपने नूरानी कलाम से समा बांध दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महफिलों का सिलसिला मस्जिद उल कायम से शुरू हुआ। इसके बाद फातमान में महफिल हुई। महफिल में हाजी फरमान हैदर ने तकरीर की। पत्थर गली स्थित शाहिद अली करबलाई के निवास पर महफिल हुई। महफिल के बाद लोगों की दावत हुई। कदीमी महफिल ईमानिया अरबी कॉलेज में आयोजित हुई जिसे मौलाना अकील ने खिताब किया। दोषीपुरा में मौलाना सलमान हैदर के निवास पर, अर्दली बाजार में अब्बास टीटी के निवास पर भी महफिल हुई । मुकीमगंज स्थित जामिया इमानिया में जश्न ए गदीर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातमदार बनारसी, हुसैन जवाद, वफा बुतुरबी, अतहर बनारसी, अतश बनारसी, मौलाना बाकर बलयावी, रिजवान बनारसी, डॉ. शफीक हैदर बनारसी, प्रो. अजीज हैदर बनारसी ने कलाम पेश किया।
विज्ञापन

महफिल की सदारत इमामे जुमा अली जनाब मौलाना जफर उल हुसैनी ने की। निजामत के फराएज मौलाना अमीन हैदर ने अंजाम दिए। एस मुनाजिर हुसैन मंजू ने महफिल में आए लोगों का शुक्रिया अदा किया। महफिल में मौलाना बाकर हैंसवी, मौलाना मेहदी रजा, मौलाना जायर, मौलाना इकबाल हैदर, मौलाना इश्तेयाक, मौलाना हाफिज हसन रजा समेत शहर बनारस के मशहूरो मारूफ लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed