फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Female visitor died due to heat in Kashi Vishwanath Dham

काशी विश्वनाथ धाम में गर्मी से महिला दर्शनार्थी की मौत

Mon, 13 Jun 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Female visitor died due to heat in Kashi Vishwanath Dham
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में रविवार को तेज गर्मी के कारण तीन श्रद्धालु बेहोश हो गए। उसमें से एक महिला श्रद्धालु की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दो को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। लगातार दूसरे दिन धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं के मरने और बेहोश होने की घटना के बाद मंदिर प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरतने लगा है।
विज्ञापन

रविवार को कर्नाटक के बेलगाम की आशा देवी (57) परिवार के साथ दोपहर तीन बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची। इस दौरान गर्मी के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। मंदिर परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आशा को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं दोपहर में एक बुजुर्ग और एक बच्चा भी गरमी के कारण बेहोश हो गया। मौके पर ही दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। होश आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। शनिवार को भी मंदिर परिसर में गर्मी के कारण आंध्र प्रदेश के अल्लापार्ती चंद्रबोस (75) की मौत हो गई थी जबकि तमिलनाडु के कांचीपुरम की एम कामाक्षी बेहोश हो गई थीं। उनका इलाज मंडलीय अस्पताल में कराया गया। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि हीटस्ट्रोक को अलग वार्ड बनाया गया है और इमरजेंसी के डॉक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। एंबुलेंस संचालकों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed