{"_id":"6ab6dfdad871c68de8018af3","slug":"female-students-learned-about-the-history-of-kashi-and-the-valor-of-rani-lakshmibai-through-a-heritage-walk-varanasi-news-c-20-vns1056-1558176-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: छात्राओं ने हेरिटेज वॉक से जाना काशी का इतिहास और रानी लक्ष्मीबाई का शौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: छात्राओं ने हेरिटेज वॉक से जाना काशी का इतिहास और रानी लक्ष्मीबाई का शौर्य
विज्ञापन
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में हेरिटेज वॉक के साथ वर्ल्ड टूरिज्म
- फोटो : Archive
विश्व पर्यटन सप्ताह के पांचवें दिन शुक्रवार को हेरिटेज वॉक और स्टोरी टेलिंग कार्यक्रम हुआ। इसका आयोजन वाराणसी टूरिज्म गिल्ड और इंडिया टूरिज्म, नॉर्दर्न रीजन ने संयुक्त रूप से किया। इसमें पाणिनि कन्या महाविद्यालय और बनारस हिंदू विवि की पर्यटन छात्राओं ने भाग लिया।
हेरिटेज वॉक की शुरुआत अस्सी घाट से हुई। छात्राओं को काशी की प्राचीन गलियों और ऐतिहासिक स्थलों से होते हुए रानी लक्ष्मीबाई स्मारक तक ले जाया गया। इस दौरान उन्हें वाराणसी की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत से परिचित कराया गया। छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन, संघर्ष, साहस और वीरता की गाथा भी जानी। जैनेंद्र राय और अखिलेश कुमार ने स्टोरी टेलिंग के माध्यम से छात्राओं को काशी की विरासत और रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में स्टोरी टेलिंग के माध्यम से काशी के इतिहास और रानी लक्ष्मीबाई से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्राओं से क्विज के माध्यम से प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाली छात्राओं को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। अंत में छात्राओं को जलपान कराया। इस अवसर पर छात्राओं को पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं के बारे में बताया गया। उन्हें इसमें उपलब्ध विभिन्न कॅरिअर अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भारत पर्यटन के सहायक निदेशक अमित गुप्ता शामिल थे। वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष सुभाष कपूर, सचिव सौरभ पांडेय और कोषाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव भी मौजूद थे। संयुक्त सचिव जेके राय, वरिष्ठ गाइड नीलेश और अखिलेश कुमार उपस्थित रहे।