{"_id":"6abc23fcd5117cd06600bac9","slug":"female-students-learned-about-the-functioning-of-brics-by-representing-various-countries-varanasi-news-c-20-vns1056-1562624-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: छात्राओं ने विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करके जानी ब्रिक्स की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: छात्राओं ने विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करके जानी ब्रिक्स की कार्रवाई
विज्ञापन
वसंत कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को इको क्लब, अर्थशास्त्र विभाग ने ब्रिक्स सिमुलेशन का आयोजन किया। बिल्डिंग फॉर रिजिलिएंस, इनोवेशन, कॉरपोरेशन और सस्टेनेबिलिटी विषय आयोजन के केंद्र में रहे। कार्यक्रम को तीन चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में छात्राओं ने विभिन्न ब्रिक्स देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने देशों की नीतियों और आर्थिक दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया। दूसरे चरण में विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व कर रही छात्राओं ने विचार-विमर्श किया।
अंतिम चरण में अपने पक्ष का सार प्रस्तुत करते हुए ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ठोस समाधान और सुझाव सदन में रखे। ब्राजील देश का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह ने प्रथम स्थान हासिल किया, चीन के समूह ने दूसरा और भारत के समूह ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल ने शोध, प्रस्तुति, नीतिगत तर्क और विषय के अनुरूपता के आधार पर मूल्यांकन किया। निर्णायक मंडल में अंग्रेजी विभाग से प्रो. निहारिका लाल, राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. आशीष कुमार सोनकर और समाजशास्त्र विभाग से डॉ. अखिलेश कुमार राय सदस्य रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग, कूटनीति और समकालीन वैश्विक आर्थिक चुनौतियों को समझने और अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। समापन पर विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए बेहतर भविष्य के लिए शुभकामना दी। मौके पर डॉ. विजय कुमार, डॉ. श्रीप्रिया सिंह, डॉ. रितेश कुमार यादव और सबा परवीन समेत बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। संवाद