फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Female kidnapper left from jail, family refused to adopt

जेल से छूटी महिला अपहरणकर्ता, परिवार ने अपनाने से किया इंकार

Thu, 28 May 2020 08:07 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: विचित्र सिंह Updated Thu, 28 May 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Female kidnapper left from jail, family refused to adopt
Demo Pic - फोटो : google

सोनभद्र जिले के एक गांव में चार वर्ष पूर्व एक बालिका के अपहरण में सजा काट रही महिला अपहरणकर्ता को गुरुवार की सुबह सजा पूरी होने पर जेल से रिहा कर दिया गया। परिवार के न आने पर जेल प्रशासन उसे उसके घर ले गया, पर परिवार ने अपनाने से इंकार कर दिया। घंटो पंचायत के बाद परिजन नहीं माने तो डीएम सुशील कुमार पटेल के आदेश पर जेल प्रशासन ने महिला और उसकी तीन वर्ष की पुत्री को मड़िहान के स्वाधार गृह में भेज दिया।

विज्ञापन


जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सात मार्च 2016 को गांव निवासी सौखीलाल की तीन वर्षीय पुत्री शालू क अपहरण कर फरार हो गई थी। बालिका के साथ महिला के फरार होने पर सौखी लाल ने आठ मार्च को थाने पर तहरीर दिया। मुकदमा दर्ज करने क बाद पुलिस ने  दो माह बाद  अहपरण की गई तीन वर्षीय शालू को राजस्थान के जयपुर से बरामद कर महिला को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

 

जेल में बंद होने पर महिला गर्भवती थी। जेल में ही उसने बालिका को जन्म दिया। तब से वह जेल में बंद थी। लॉकडाउन के दौरान बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम जितेंद्र मिश्रा की अदालत ने पहली सजा सुनाते हुए महिला को चार वर्ष कैद और पांच सौ जुर्माने की सजा सुनाई। महिला की चार वर्ष की सजा पूरी हो चुकी थी तो जेल अधीक्षक अनिल राय ने उसे जेल से रिहा किया।

उसे लेने घर का कोई सदस्य नहीं आया  तो जेल प्रशासन ने गाड़ी से  उसे उसके घर भेजवाया। घर पहुंचने पर महिला के माता-पिता और भाई ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि उसने गांव की बालिका का अपहरण किया, बिना शादी किए गर्भवती होकर बालिका को जन्म दिया। उसके कृत्य से परिवार के लोग आहत है। इस कारण उसे नहीं अपना सकते।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed