{"_id":"63123e604240e326f7094349","slug":"female-journalist-and-album-artist-filed-case-against-each-other-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: महिला पत्रकार और एलबम कलाकार ने एक दूसरे पर दर्ज कराया मुकदमा, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: महिला पत्रकार और एलबम कलाकार ने एक दूसरे पर दर्ज कराया मुकदमा, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
Fri, 02 Sep 2022 11:03 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:03 PM IST
सार
विंध्याचल निवासी एलबम कलाकार सृष्टि भंडारी और पत्रकार विजयलक्ष्मी तिवारी सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्त बनी थीं। बाद में दोनों में मनमुटाव हो गया। दोनों ने वाराणसी के राजातालाब थाने में एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्द कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलबम कलाकार सृष्टि भंडारी निवासिनी विंध्याचल मिर्जापुर ने शुक्रवार को थाना राजातालाब में पत्रकार विजय लक्ष्मी के खिलाफ गाली गलौज करने और मारपीट का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया के माध्यम से सृष्टि भंडारी और विजयलक्ष्मी तिवारी दोस्त बनी थीं। बाद में दोनों में मनमुटाव हो गया।
विज्ञापन
महिला पत्रकार ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को कलाकार सृष्टि भंडारी ने भी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक राजातालाब मुन्ना राम ने बताया कि दोनों महिलाओं की ओर से शिकायत आई है। मुकदमा दर्ज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बेटे के न मिलने पर पिता को जबरन ले गए कार सवार
मिर्जामुराद क्षेत्र के चक्रपानपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम कार सवारों ने बेटे के न मिलने पर पिता को घर से जबरन ले गए। इससे गांव में हड़कंप मच गया। मिर्जामुराद क्षेत्र चक्रपानपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम को कार सवार राजकुमार बिंद के घर पहुंचे। राजकुमार बिंद के घर पर न रहने के कारण उसके पिता से शादी के सिलसिले में बातचीत की। राजकुमार के घर पर मौजूद न होने पर कार सवार उसके पिता जगंतु बिंद को जबरन कार में बैठा कर ले गए। इससे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन