{"_id":"6375c0548be13535f12ee419","slug":"feedback-of-dengue-patients-will-be-taken-on-the-lines-of-kovid-treatment-initiative-to-control-dengue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dengue In Varanasi: बनारस में अब डेंगू की खैर नहीं! कोविड की तर्ज पर लेंगे डेंगू मरीजों का फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue In Varanasi: बनारस में अब डेंगू की खैर नहीं! कोविड की तर्ज पर लेंगे डेंगू मरीजों का फीडबैक
Thu, 17 Nov 2022 10:32 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 17 Nov 2022 10:32 AM IST
सार
अब अस्पतालों और घर में रहने वाले डेंगू संक्रमित मरीजों का ब्योरा जुटाने के साथ ही उनको फोन कर सेहत का फीडबैक लिया जाएगा। पिछले दिनों नगर विकास मंत्री ने भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड की तर्ज पर डेंगू नियंत्रण का निर्देश दिया था, जिस पर अमल शुरू हो गया है। इस तरह की व्यवस्था डेंगू नियंत्रण में बहुत हद तक कारगर होगी।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में कोविड की तर्ज पर ही डेंगू के नियंत्रण की तैयारी चल रही है। इसमें जहां सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से मरीजों को बेड दिलाए जाने, जांच, इलाज की मॉनीटरिंग की व्यवस्था की गई है, डेंगू के संक्रमित मरीजों के सेहत का भी फीडबैक भी लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए अधिकारियों, कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जा चुकी है।
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 320 तक पहुंच गई है। इसमें भी 240 केवल शहर में ही रहने वाले हैं जबकि 80 मरीज ग्रामीण इलाकों के हैं। शहर के सरकारी, निजी अस्पतालों में भी 50 मरीज भर्ती हैं। डेंगू नियंत्रण के उद्देश्य से अब हर वो उपाय किए जा रहे हैं, जो कोरोना काल में किए जा रहे थे। इसमें सर्विलांस टीम के गठन, कोविड हॉस्पिटल की तरह डेंगू डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनवाए जाने, व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम गठित की गई है।
अब अस्पतालों और घर में रहने वाले डेंगू संक्रमित मरीजों का ब्योरा जुटाने के साथ ही उनको फोन कर सेहत का फीडबैक लिया जाएगा। पिछले दिनों नगर विकास मंत्री ने भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड की तर्ज पर डेंगू नियंत्रण का निर्देश दिया था, जिस पर अमल शुरू हो गया है। इस तरह की व्यवस्था डेंगू नियंत्रण में बहुत हद तक कारगर होगी।
विज्ञापन
अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम मॉनीटरिंग के लिए लगाई गई है। कोविड की तर्ज पर मरीजों के सेहत का फीडबैक लेने के साथ ही उन्हें बीमारी के कारण, बचाव के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ

डेंगू।
- फोटो : अमर उजाला।
जांच रिपोर्ट की छायाप्रति दिखाने पर मिलेगा प्लेटलेट
जिले के ब्लड बैंक में अब प्लेटलेट्स लेने के लिए लोगों को डेंगू की जांच रिपोर्ट की छायाप्रति जमा करनी होगी। इसके बाद उन्हें तय समय से प्लेटलेट्स मिल जाएगा। सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंक के साथ ही आईएमए ब्लड बैंक में भी हर दिन प्लेटलेट्स लेने के लिए लोगों को मारामारी करनी पड़ रही है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी एस राजलिंगम के निर्देश पर जो व्यवस्था की गई है। उसके तहत सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) और रेंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) लेने के लिए जाने वालों को ब्लड बैंक में डेंगू जांच रिपोर्ट की छायाप्रति जमा करनी होगी।
पांच दिन में 23 मरीज, आंकड़ा पहुंचा 343
जिले में पिछले पांच दिन में डेंगू के कुल 23 मरीज मिले हैं। इसमें 16 नवंबर को तीन मरीज संक्रमित हुए हैं। इसके बाद कुल मरीजों की संख्या 343 हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि सर्वे के दौरान ककरमत्ता, बड़ी गैबी, बिरदोपुर, रामनगर समेत 9 गृह स्वामियों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया।